Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018

स्वच्छ भारत अभियान : स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में बदलाव

भारत सरकार द्वारा जब वर्ष  2014 में स्वच्छ भारत अभियान की  शुरूवात की थी उस समय कुछ आलोचकों द्वारा इस अभियान का अन्त  भी अन्य सरकारी अभियानों की तरह  होने का अन्देशा प्रकट किया था।  स्वच्छता अभियान के 4 वर्ष पूरे होने जा रहे है। इस अभियान के कई उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे है। इस अभियान से देश की प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक , समाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में सुधार तो हुआ ही है, लेकिन सबसे बड़ा परिर्वतन स्वच्छता के प्रति आम जनता के व्यवहार में हो  रहे दृष्टिगत बदलाव का है। स्वच्छ भारत अभियान के प्रारम्भ  होने क...

देश की मर्यादाओं को समझें कांग्रेस अध्यक्ष

मैं कांग्रेस प्रमुख की सोचने और समझने की शक्ति पर पहले से ही आश्वस्त हूं कि वह कब क्या सोच-समझ और कह सकते हैं। कितना गिर सकते हैं। लेकिन देश के महान पुरूषों पर उनकी टिप्पणी अब एक सीमा के बाहर जा रही है। गुजरात में बन रही सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाइना बताने के लिये मैं राहुल गांधी जी की घोर निंदा करता हूं और उनसे कहना चाहूंगा कि आप   कम से कम देश की प्रतिष्ठा के मसले पर थोड़ी सी अपने में समझदारी ज़रूर लाएं। मेरा मानना है कि ऐसे समय में जब भारत एकजुट होकर भव्य  ‘ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’   का निर्माण कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे रहा है ,   कांग्रेस अध्यक्ष परियोजना को लेकर झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं ,   जो यह पूरी तरह से शर्मनाक है। गुरुवार को ही राहुल गांधी जी ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आदरणीय मोदी जी की सरकार पर भ्रामकता फैलाने वाले अंदाज में कहा था कि गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा चीन की सहायता से बनवाई जा रही है। मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी जी ,   आपके परिवार ने सरदार पटेल का अपमान किया ,   लोगों के दिलों ...

मर्यादा को तोड़ना, कांग्रेस की पुरानी परंपरा

कितना दुखद और अफसोसजनक है कि कांग्रेस प्रमुख द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए ‘अपशब्द’ का प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस प्रमुख का ‘व्यवहार’ इतना ‘शर्मनाक’ कैसे हो सकता है। हमारी पार्टी देशहित के किसी मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं करेगी। हमारी पार्टी ने भी संकेत दे दिया है कि वह वायुसेना को मजबूत बनाने के लिए फ्रांस से लड़ाकू विमान खरीदने के लिए आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी जी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा सभ्यता के किसी भी मानदंड का पालन नहीं करती है, इसलिए हम इस तरह की भाषा के उपयोग की निंदा करते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार झूठ फैलाते हैं, यह कभी सच नहीं बन जाएगा। हकीकत तो ये है कि पिछले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने वर्ष 2012 में समीक्षा के लिए बीच में ही राफेल सौदे को रोक दिया था क्योंकि वह राबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी संजय भंडारी को ‘इसमें लाना’ चाहती थी।  और सबसे बड़ी बात कि हमारे देश की वायुसेना ने मौजूदा सरकार की राफेल डील को भी सही ठहराया है। वायुसेना के डिप्टी एयरचीफ मार्शल आर. नांबियार ने जोर देकर कहा है कि मोदी सरकार का 36 राफेल विमान सौदा पूर्वव...

पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर उन्हें नमन।

जाने-माने विचारक ,   दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे ,   उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने  1939   और  1942   में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था। वर्ष  1951   में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। अपनी इस राजनीतिक दर्शन के माध्‍यम से उन्‍होंने हर मनुष्‍य के शारीरिक ,  बौद्धिक ,  चेतना और आत्मिक विकास की बात कही। उनका दर्शन भौतिकता और आध्‍यात्मिकता का संश्लिष्‍ट रूप है। उन्‍होंने देश में विक्रेंदीकृत राजनीति की बात कही और आत्‍म-निर्भर अर्थव्‍यवस्‍था का नारा दिया। अपने विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए  ' राष्‍ट्र धर्म '  से लेकर ' पांचजन्‍य '  तक कई ...

भारत की जय - जय

मैं आपको देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अा. नरेन्द्र भाई मोदी जी की उलब्धियों और देश के विकास में ऐतिहासिक नेतृत्व का उदाहरण हर दिन प्रस्तुत कर रहा हूं... आज भी इसमें एक और कड़ी को आपसे साझा कर रहा हूं... आपको जानकर आपका मनोबल गौरव से ऊंचा हुआ होगा कि मालदीव में राष्ट्रपति पद का चुनाव भी उस व्यक्ति ने जीता है को अा. नरेन्द्र मोदी या सीधे शब्दों में कहें कि भारत का समर्थित उम्मीवार है... और इस चुनाव में चीन जैसे देश के समर्थित उम्मीवार को मुंह की खानी पड़ी है... जी हां, हिन्द महासागर में स्थित छोटे से द्वीप समूह मालदीव की जनता ने भारत से अच्छे रिश्ते रखने के हिमायती मालदिवियन डेमोक्रैटिक पार्टी (MDP) के उम्मीदवार इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को विजयी बनाया है। भारत के साथ रिश्तों को ताक पर रख कर चीन की नीतियों को बढ़ावा देने में जुटे राष्ट्रपति अब्दुल्लाह अमीन को करारा झटका लगा है। भारत ने भी रविवार को हुए चुनाव परिणाम का स्वागत किया है। भारत ने कहा है कि यह जीत मालदीव में लोकतांत्रिक मूल्यों की है और वह नई सरकार के साथ काम करने को इच्छुक है। आपको आश्चर्य होगा कि मालदीव ...

ये महा गठबंधन नहीं, ठगबंधन है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अा. श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को हराने के लिए पूरा कांग्रेस और कुछ विपक्षी डाल एड़ी चोटी एक किए हुए है. मन मिला नहीं लेकिन केवल अा. नरेन्द्र भाई को हराने के लिए महागठबंधन बनाने पर बात होने लगी. लेकिन झूठ की हांडी बहुत देर तक नहीं टिकती. बिखराव अभी से शुरू है... क्यूंकि हर एक का मिशन तो यहां विकास है ही नहीं, बस कुर्सी की भूख है. अब देखिए छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस को झटका लग गया है. अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस (छत्तीसगढ़-जे) और मायावती की बीएसपी के बीच गठबंधन हुआ है और वे दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत 90 में से 35 सीटों पर BSP, लड़ेगी जबकि अजीत जोगी की पार्टी 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बसपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है. छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांग्रेस ने अब तक सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. वह मायावती की तरफ मुंह कि...

ऐतहासिक तीन तलाक पर धन्यवाद की पात्र केंद्र सरकार

  अपनी सरकार पर हर्ष और गौरव हो रहा है कि भारत सरकार ने तीन तलाक बिल पर अध्यादेश लाकर ना केवल वर्षों से गुलामी की ज़िंदगी जी रहीं हमारी मुस्लिम बहनों को नई ताकत दी है, महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई अलख जगाई है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। तीन तलाक देना अब अपराध माना जाएगा। बता दें कि नए बिल में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) के मामले को गैर जमानती अपराध माना गया है लेकिन संशोधन के हिसाब से अब मजिस्ट्रेट को जमानत देने का अधिकार होगा। जैसा पूरे देश को कांग्रेस की मंशा के बारे पता है, कांग्रेस के नेताओं की वजह से ये ऐतिहासिक बिल लोकसभा से पारित होने के बाद राज्यसभा में अटक गया था। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने संसद में विधेयक में संशोधन की मांग की, संशोधन के बावजूद यह विधेयक राज्यसभा से पारित नहीं होने दिया। इस मामले पर धन्यवाद की पात्र हिंदुस्तान की मीडिया भी है, जिन्होंने विस्तार से समय समय पर इस गंभीर विषय को उठाया और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। वोट बैंक के दबाव में कांग्रेस ने तीन तलाक बिल को समर्थन नहीं दिया। मेरा मानना है कि कम से कम सो...

भारत में शिशु मृत्यु दर में काफी सुधार

हमें यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि भारत में शिशु मृत्यु दर में काफी सुधार हुआ है। शिशु मृत्यु दर अनुमान पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआईजीएमई) ने अपनी ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में जो हाल में आंकड़ा पेश किया गया है, वह पांच वर्ष में सबसे कम है। यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि यासमीन अली हक ने कहा है कि शिशु मृत्यु दर के मामले में भारत में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। ऐसा पहली बार है जब भारत में जन्म से लेकर पांच वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों की मृत्यु दर इसकी इसी आयु वर्ग के जन्मदर के समान है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में प्रसव में वृद्धि ,   नवजात शिशुओं के देखभाल के लिए सुविधाओं का विकास और टीकाकरण बेहतर होने से शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है ,   जो हमारी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता है। सबसे अच्छी बात रही कि पिछले पांच वर्षों में लिंगानुपात में आया सुधार और बालिकाओं के जन्म और जीवन प्रत्याशा दर में वृद्धि है। उन्होंने कहा कि  ‘ पोषण ’  अभियान के तहत जरूरी पोषक तत्व मुहैया कराने और देश को 2019 तक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) कराने के लिए राष्ट्रीय ...

संघ का विचार देश को साथ लेकर चलने वाला

मीडिया में आज खबरें आ रही हैं कि आरएसएस प्रमुख आदरणीय श्री मोहन भागवत जी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका की तारीफ की है. देश की मीडिया के माध्यम से और देश की समस्त सम्मानित जनता को मैं यही संदेश देना चाहता हूं कि यही फर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार में. हम किसी दल, धर्म या किसी जातिगत समीकरण में भरोसा नहीं करते। संघ हमें देशप्रेम की शिक्षा देता है और संघ सबको साथ लेकर चलने का एक भाव है. ‘’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण ’’   कार्यक्रम   के पहले दिन आदरणीय श्री मोहन भागवत जी ने संघ की शुरुआत और उसके कामकाज के तरीके को लेकर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि संघ के जैसा संगठन दुनिया में दूसरा नहीं है, जो अक्षरतशः सत्य है. माननीय संघ प्रमुख ने करीब डेढ घंटे के संबोधन में यह साफ किया कि उनका संगठन अपना प्रभुत्व नहीं चाहता. उन्होंने कहा , " अगर संघ के प्रभुत्व के कारण कोई बदलाव होगा तो यह संघ की पराजय होगी ’’ . यह अपने में गौरवशाली वक्तव्य है और मैं मानता हूं कि देश के दिशा प्रदान करने के लिए संघ के...

आज सबकी जुबान पर बस आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी का नाम है

दुनियाभर में अपने निष्ठावान कर्तव्यों और सत्कर्मों से नाम कमा चुके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी का आज जन्मदिन है। उनके विषय में कुछ लिखना मतलब सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। लेकिन इतना ज़रूर कहूंगा कि वह ऐसे नाम हैं जो आज   हर भारतवासी की जुबान और सबके दिलों में हैं। देश ही नहीं ,  उनकी कौशलता से   विदेशों में भी उनकी उतनी ही चर्चा है। हर कोई आदरणीय नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी की जिंदगी की हर छोटी-मोटी बात को आज जानना चाहता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा का ही उदाहरण है कि गुजरात राज्य के वह 14वें मुख्यमन्त्री बने और उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। वैसे तो नरेंद्र भाई मोदी जी कभी किसी सम्मान के भूखे नहीं रहे। वो कार्य और उसके का...

कर्नाटक को दिग्भ्रमित ना करें मुख्यमंत्री जी

एक बार एक मीडिया बंधु मुझे मीडिया की कुछ तकनीकी भाषाओं के बारे में बता रहे थे. मजेदार की काफी शब्दों के बीच एक शब्द आया था, "फुटेज खाना"... आज इस शब्द "फुटेज खाना" की याद इसीलिए आ रही है, क्योंकि आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी का वो बयान सुना जिसमें वो अपनी सरकार गिराने की साज़िश की बात कर रहे हैं... हद है... ये तो वही बात हो रही की "नाच ना जाने आंगन टेढ़ी"... जब कुमारस्वामी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे, हर मोर्चे पर फेल हो रहे हैं, तो वो अपनी को गिराने की साज़िश बता रहे हैं... कुमारस्वामी जी, ये काफी हास्यास्पद है, नींद से जग जाइए... आपकी सरकार ही है कर्नाटक में और आप ही वहां के मुख्यमंत्री हैं... अब आप कर्नाटक के मुखिया हैं... वहां के विकास के बारे में बात कीजिए... अनर्गल बयान देकर कर्नाटक की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश मत कीजिए... क्योंकि अंत में जनता काम का हिसाब ही मांगेगी... अगर आपका निशाना भारतीय जनता पार्टी है तो जान लीजिए कि हमारी पार्टी किसी जोड़ तोड़ में यकीन नहीं करती... ये देश लोकतांत्रिक देश है और ये लोकतंत्र क...

झूठ की कोई कसौटी नहीं, कोई मापदंड नहीं, जनता देगी जवाब

कितना आश्चर्य है कि भारतीय बैंकों को 9 हजार करोड़ का चूना लगाकर विदेश भागे विजय माल्या जैसे भगोड़ों के तर्कों से विपक्ष अपना तथ्य गढ़ रहा है। इसके पीछे की हकीकत का उल्लेख खुद वित्त मंत्री आदरणीय श्री अरुण जेटली जी कर चुके हैं। वह बता चुके हैं कि देश छोड़ने से पहले उनकी मुलाकात हुई थी, लेकिन मामला वैसा नहीं है जैसा बताया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि माल्या का यह बयान तथ्यात्मक रूप से गलत है, क्योंकि इससे सच सामने नहीं आ रहा है। सवाल है कि माल्या भी इस बात को बताते हैं कि उनकी मुलाकात राज्यसभा में ही हुई, जैसा आ. अरूण जेटली जी ने बताया। आपको बता दें कि यूपीए-1 के दौर में ही जब प्रफुल्ल पटेल जी नागरिक उड्डयन मंत्री थे, तब किंगफिशर के मालिक विजय माल्या राज्यसभा के सदस्य बनकर पहुंचे। आ. अरूण जेटली जी भी राज्यसभा के सदस्य ही हैं। अब राज्यसभा का कोई सदस्य किसी सदस्य से बात करना चाहे तो यह मुश्किल है क्या ? आ. जेटली जी भी बता रहे हैं कि माल्या राज्यसभा सदस्य थे और सदन में आते थे। इस दौरान माल्या ने एक दिन सदस्य होने के विशेषाधिकार का फायदा उठाया और जब वो एक दिन सदन से बाहर नि...

एनपीए की समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

आखिरकार कांग्रेस का परत-दर-परत और भी रहस्योद्घाटन होना जारी है।   रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराज राजन जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के दौरान हुई अनदेखियों पर कहा है कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल में बड़े बकाएदारों की एक सूची तत्‍कालीन पीएमओ को दी थी ,   जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तक जहां कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल जी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जी ये दावा करते रहे कि एनपीए की समस्या यूपीए के कार्यकाल के बाद विकट हुई ,   ऐसे में रघुराम राजन जी के जवाब के बाद एनपीए की समस्‍या पर सब स्पष्ट सा हो गया है कि इसके लिए पूर्णतः यूपीए सरकार ही जिम्मेदार है। राजन जी ने दावा किया कि बैंकों के सामने सबसे ज्यादा बैड लोन ऐसे हैं जिन्हें   2006   से   2008   के बीच आवंटित किया गया। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह ऐसा समय था जब आर्थिक विकास दर बेहद अच्छी थी और बैंकों को अधिक से अधिक कर्ज देकर इस रफ्तार को बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन ऐसी परिस्थिति में बैंकों को चाहिए था कि वह कर्ज देने से पहले यह सुनिश्चित करता कि जिन कंपनियों को वह कर्ज द...

दीदी जी, ये पब्लिक है, सब जानती है।

बड़ा ताज्जुब हुआ कि राजनीति क्या क्या रंग दिखाती है. जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी कभी हिन्दू समर्थन में कोई निर्णय खुलकर लेने में हिचकती थीं, आज 2019 के चुनाव को सामने देख हिंदुत्व का कार्ड फेंक रही हैं. पश्चिम बंगाल में हिंदू कार्ड के जरिए जनाधार बढ़ाने में जुटी तृणमूल को अब हिंदुत्व याद आयी है. बीजेपी को जवाब देने की नीयत के साथ ममता बनर्जी जी ने भी दांव खेला है. राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों की पहली बार आर्थिक मदद की सौगात दी गई है. मुझे ये सुनकर किसी हास्यास्पद विषय जैसा लगा. माना जा रहा है कि इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी ने ये जताने की कोशिश की है क्यूंकि उन पर अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए काम करने की बात ही कही जाती है. आखिर हंसी क्यूं ना आए, जो ममता बनर्जी जी हिन्दुओं के त्योहारों पर तमाम पाबंदियां लगाती रही हैं और दूसरे संप्रदायों को खुलेआम छूट देती रही हैं, उस पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए दस-दस हजार रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है, जो पश्चिम बंगाल की जनता खूब समझ रही है....

बंद की आड़ में मनमानी कांग्रेस- आरजेडी की पुरानी फितरत

आज जिस तरह भारत बंद का कांग्रेस ने आह्वान किया और वो बेअसर रहा, उससे विपक्षियों को समझ जाना चाहिए कि देश की जनता आज भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़ी है। बिहार में जिस तरह भारत बंद की वजह से जहानाबाद में मासूम बच्ची की मौत हुई है, उसने कांग्रेस- आरजेडी के मंशा की पोल खोल दी है। बच्ची की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। आज बुलाए गए भारत बंद के दौरान समर्थकों ने सड़क अवरुद्ध कर दिया था जिससे एंबुलेंस जाम में फंस गई। बच्ची के परिजनों का भी कहना है कि अगर उन्हें तुरंत वहां से जाने दिया जाता, तो उनकी बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। मैं मानता हूं कि जहानाबाद में बंद समर्थकों द्वारा एंबुलेंस रोके जाने की वजह से बच्ची की हुई मौत के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। देश की आम जनता भारत बंद के साथ नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित करना सरकार के हाथ में नहीं है, और ये विषय कांग्रेस पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों को पता है। दरअसल, कांग्रेस- आरजेडी की ये पुरानी फितरत है कि बंद कि आड़ में लोगों को परेशान करना। मनमानी करना। मैं दावे...

जिन प्रधानमंत्री को देश ने नकारा, वो दे रहे नसीहत

कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार का कार्यकाल सभी को याद होगा। टू जी, थ्री जी, जीजाजी... ना जाने कौन से "जी" को खुश करने और करवाने की वो घड़ी थी कि बस घोटाले पर घोटाले हुए... इतने घोटाले कि उसकी क्षतिपूर्ति आज भी देश भर ही रहा है... वह खुद प्रधानमंत्री रहते तो इतने विद्वान होकर ना जाने किन कारणों से मौन थे, लेकिन ताज़्जुब कि आज वही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी आज आ. नरेंंद्र मोदी जी की सरकार को नसीहत दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और वह 2014 में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है. जबकि वह ये भूल रहे हैं देश 2014 तक किस स्तर पर आ खड़ा था. एक कांग्रेस नेता तो कहते हैं कि जीएसटी को हड़बड़ाहट में लागू किया गया और इससे व्‍यापारियों को नुकसान हुआ, जबकि वो ये भूल रहे हैं कि इसी देश ने जीएसटी को स्वीकारा और पूरा देश आज भी सहयोग कर रहा है. कांग्रेस नोटबंदी की आलोचना करते हैं, तो मैं बताना चाहता हूं कि आज वही लोग नोटबंदी से परेशान हैं जिनका ब्लैक मनी बर्बाद हो गया. वो कहते हैं किसान परेशान हैं, लेकिन उन्हें इतना भी नहीं पता कि आज किसानों कि ऋण माफ...

हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी की विदेशी कूटनीतिक का जीवंत उदाहरण

ये हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल विदेशी कूटनीति का नतीजा है कि अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है. इसी का उदाहरण है कि अमेरिका और भारत की दोस्ती का ये दौर बेहद मजबूत चल रहा है. इस मजबूत दोस्ती का संकेत देते हुए भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा है कि रूस और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों से वह भारत को छूट देने के लिए विचार कर रहा है. अमेरिका ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का भारत जैसे बड़े रणनीतिक भागीदार को ‘दंडित’ करने का इरादा नहीं है. कहा कि अमेरिका एक रूसी मिसाइल और वायु-रक्षा प्रणाली यानी एस-400 की खरीद पर भारत को रियायत देने पर बात करेगा. भारत की रूस से करीब 4.5 अरब डॉलर में पांच एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने की योजना है. चूंकि मीडिया खबरों के मुताबिक, यह खरीद अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित प्रतिबंध अधिनियम कानून सीएएटीएसए का उल्लंघन है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है, वहीं अमेरिका जैसे देश का कहना है कि हमारा प्रयास है कि भारत जैसे प्रमुख रक्षा भागीदार को दंडित नहीं किया जाए. ...

देश में कार्यसंस्कृति की ऐतिहासिक गाथा लिख रहे हैं आ. मोदी जी

मोदी सरकार, सत्ता में (2014) आने के बाद से पूरे देश के विकास और उत्थान की दिशा में अत्यधिक तत्परता के साथ काम कर रही है। वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी साल है, लेकिन मोदी सरकार भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने के अपने मार्ग से विचलित नहीं हुई है। अब तक कई नई योजनाएं शुरू की जा चुकी हैं और कुछ पुरानी योजनाओं को उनके विकास के प्रयास स्वरुप पुनर्गठित या विस्तारित किया गया है। पिछड़े राज्यों के उत्थान के लिये महिलाओं और बच्चों के बीच कुपोषण की समस्या का समाधान करना, ग्रामीण इलाकों में सौर संयंत्रों की स्थापना, युवाओं के बीच नशीली दवाओं की तस्करी को रोक कर, मोदी सरकार अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी कमजोर क्षेत्रों का ख्याल रख रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी देश की कार्यसंस्कृति को बदल रहे हैं। इसी के साथ वे कूटनीतिक मोर्चे पर भी विश्व में भारत की पहचान मजबूत राष्ट्र के रूप में बना रहे हैं। आ. मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व का जादू देशवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल-फिलहाल उनके कद का कोई नेता द...

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वरः | गुरु: साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ||

आज शिक्षक दिवस है. शिक्षक की दी हुई शिक्षा से ही बच्चे आगे चलकर देश के कर्णधार बनते हैं. ऐसे ही एक शिक्षक थे भारत के पूर्व राष्ट्रपति और दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिनके सम्मान में उनके जन्मदिवस यानी 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. डॉ. राधाकृष्णन महान शिक्षाविद थे. उनका कहना था कि शिक्षा का मतलब सिर्फ जानकारी देना ही नहीं है. जानकारी का अपना महत्व है लेकिन बौद्धिक झुकाव और लोकतांत्रिक भावना का भी महत्व है, क्योंकि इन भावनाओं के साथ छात्र उत्तरदायी नागरिक बनते हैं. डॉ. राधाकृष्णन मानते थे कि जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होगा, तब तक शिक्षा को मिशन का रूप नहीं मिल पाएगा. जानेमाने दार्शनिक बर्टेड रशेल ने उनके राष्ट्रपति बनने पर कहा था, 'भारतीय गणराज्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को राष्ट्रपति चुना, यह विश्व के दर्शनशास्त्र का सम्मान है. मैं उनके राष्ट्रपति बनने से बहुत खुश हूं. प्लेटो ने कहा था कि दार्शनिक को राजा और राजा को दार्शनिक होना चाहिए. मैं ऐसे महान व्यक्ति को आज नमन करता हूं और अपने सभी वरिष्ठों, गुरुओं के ...

माननीय प्रधानमंत्री जी के फैसले की जितनी तारीफ करें, कम है।

यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री आ. श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की शक्ति ही है कि भारत ने अमेरिका के दबाव को दरकिनार करते हुए रिफाइनर्स को ईरान से तेल आयात करने की इजाजत दे दी। साथ ही, अमेरिकी प्रतिबंध को देखते हुए शिपिंग कॉर्प ऑफ इंडिया (एससीआई) समेत अन्य बड़े तेल आयातकों को नुकसान की भरपाई करने का वादा भी किया है। भारत के इस कदम से साफ हो गया है कि नवंबर तक यह इस्लामिक राष्ट्र वैश्विक तेल मार्केट से अलग नहीं रहेगा। इसके बाद ईरान के पेट्रोलियम सेक्टर पर अमेरिका का प्रतिबंध लागू हो जाएगा। 2015 की परमाणु डील रद्द होने के बाद अमेरिका ने जुलाई 2018 में ईरान पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिए, जो नवंबर से लागू होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि इसके बाद दुनिया का कोई भी देश ईरान से तेल नहीं खरीदेगा। लेकिन तब भी हमारी सरकार का देशहित में उठाया गया ये कदम तारीफ के काबिल है। जाहिर है, सरकार के वादे से दूर होगी कंपनियाें की चिंता। और ये सब संभव हो सका है केंद्र सरकार के लगातार अटल प्रयासों की बदौलत। हमारा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

भारत में छोटे-छोटे देश भी कर रहे हैं निवेश

मुझे यह जानकर हर्ष हो रहा है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के लोकप्रियता पूरे विश्व में इस कदर बढ़ रही है कि दुनिया के छोटे से छोटा देश आज भारत में संभावनाओं को तलाश रहा है और इस दिशा में निवेश कर रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने के मामले में मॉरीशस शीर्ष पर रहा है. वित्त वर्ष 2017-18 में देश को कुल 37.36 अरब डॉलर का एफडीआई मिला. इससे पिछले वित्त वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा 36.31 अरब डॉलर था. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाले देशों में मॉरीशस के बाद दूसरा स्थान सिंगापुर का रहा है. 2017-18 में मॉरीशस से 13.41 अरब डॉलर और सिंगापुर से 9.27 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ. इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा क्रमश: 13.38 अरब डॉलर और 6.52 अरब डॉलर था. हालांकि, नीदरलैंड से किए जाने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में इस दौरान गिरावट दर्ज की गई. 2017-18 में यह 2.67 अरब डॉलर रहा जबकि 2016-17 में यह 3.23 अरब डॉलर था. संचार सेवाओं में एफडीआई इस दौरान बढ़ा है. इस क्...

जैन मुनि तरूण सागर जी के निधन से गहरा शोक

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन होना पूरे देश के लिए एक गहरा शोक है। ऐसे महान संत, जिनकी जितनी विशेषता कहें, कम है। कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने इलाज कराने से भी इनकार कर दिया था और कृष्णानगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने धर्म और भक्ति मार्ग का प्रचार कर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन का समाचार सुन गहरा दुख पहुंचा। हम उन्हें हमेशा उनके प्रवचनों और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए याद करेंगे। मेरी संवेदनाएं जैन समुदाय और उनके अनगिनत शिष्यों के साथ हैं। वे प्रेरणा के स्रोत, दया के सागर एवं करुणा के आगार थे। भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। मैं मुनि महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जैन मुनि ने देश की कई विधानसभाओं में प्रवचन दिया। जैन मुनि तरुण सागर का जन्‍म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था। उनकी मां का नाम शांतिबाई और पिता का नाम प्रताप चंद्र था। तरुण सागर ने आठ मार्च, 1981 को घर छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली थी।  ...