Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2018

हम विकास की राजनीति करते हैं, जबकि विपक्ष विनाश की...

विपक्ष अक्सर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार पर सवाल खड़ा करते हैं कि विजय माल्या भाग गया, नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गए... मेरा पूछना है कि कांग्रेस के राज में ऐसे लोग क्यों नहीं भागे? भगोड़े इसलिए भागे क्योंकि उनकी कांग्रेस से सांठगांठ थी और हमारे साथ नहीं... अपनी पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते मैं अपने क्षेत्र की जनता को ये भरोसा दिलाता हूं कि इन आरोपियों को देश वापस आना ही पड़ेगा... हमारी सरकार ने ही देश-विदेश में विजय माल्या की 6 हजार करोड़ की संपत्त‍ि समेत नीरव मोदी की संपत्त‍ि जब्त करवाई... 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त करवाई... इतना तो तेलांगना जैसे छोटे राज्यों का बजट होता है... हमारी सरकार ने पहली बार स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शौचालय बनवाए, रसोई से धुएं को निजात दिलाने के लिए सिलेंडर बांटे, घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया, वन रैंक वन पेंशन का नियम लेकर आए... हम कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने 22 करोड़ परिवार को कुछ न कुछ दिया है... वहीं कांग्रेस का कृत्य देखिए कि सरकार को सहयोग की बजाय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने देश को इतना बड़ा झूठ कहा कि ...

इसरो की उपलब्धि पर हर्षित हूं

मैं आज के अपने ब्लॉग में किसी राजनीतिक विषय का नहीं बल्कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कामयाबी पर इसरों की पूरी टीम को बधाई देता हूं। धरती का अध्ययन करने वाले उपग्रह (HySIS) हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग का प्रक्षेपण कर दिया गया है। इसरो के अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 31 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार सुबह 09.58 बजे पीएसएलवी-सी43 से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया। हाईपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सेटेलाइट (HySIS) का प्राथमिक लक्ष्य पृथ्वी की सतह का अध्ययन करना है। 380 वजनी इस सेटेलाइट को इसरो ने विकसित किया है। यह पीएसएलवी-सी43 अभियान का प्राथमिक उपग्रह है। इसरो के बयान के अनुसार यह उपग्रह सूर्य की कक्षा में 97.957 डिग्री के झुकाव के साथ स्थापित किया जाएगा। इसकी आयु करीब 5 साल होगी। इससे पहले संचार उपग्रह जीसैट-29 का प्रक्षेपण किया गया था। भारत का हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह (HySIS) इस मिशन का प्राथमिक सैटलाइट है। इमेजिंग सैटलाइट पृथ्वी की निगरानी के लिए इसरो द्वारा विकसित किया गया है। इस उपग्रह ...

कांग्रेस का क्यों है पाकिस्तान प्रेम

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास मौके पर वहां गए पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जी के विषय पर मेरा मानना है कि सिद्धू जी की 'राफेल टिप्पणी' कांग्रेस के चरित्र को दिखाती थी... वह राहुल गांधी जी के राफेल खरीद के झूठ को पाकिस्तान लेकर गए हैं... उन्हें वहां सहयोगी मिल गया है... कांग्रेस पार्टी अपना बोफोर्स का पाप छुपाने के लिए राफेल डील का षड्यंत्र रच रहे हैं देश की जनता सब जानती है... कांग्रेस ने सिद्धू जी के जरिए अपने राफेल अभियान को पाकिस्तान भेजा है... उन्होंने वहां भारत सरकार के खिलाफ व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और पाकिस्तान के पीएम को फरिश्ता बताया... सवाल ये भी है कि खुद कांग्रेस में सिद्धू जी के जाने पर सवाल उठ रहे हैं... उनके पाकिस्तान दौरे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने भी नाराजगी जाहिर की है... सिद्धू जी का ये पाकिस्तान प्रेम उस वक्त भी देश के सामने आया था जब वो अगस्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भी पाकिस्तान गए थे... इस दौरान वह पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले भी मिले थे... पा...

राजनीति क्या-क्या रंग सिखाती है

राजनीति क्या-क्या रंग सिखाती है... ज़रूरत पड़े तो वोट के लिए जाति धर्म भी बदल लेते हैं लोग... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी की जाति और गोत्र एक बार मीडिया में फिर चर्चा में है... यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि कांग्रेस किस तरह की नीति वाली पार्टी है... एक खास धर्म और संप्रदाय के मन में नफरत के बीज बोकर कांग्रेस 60 वर्षों से अधिक समय पर सत्ता पर काबिज रही... लेकिन पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी ने खुद को कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र का बताते हुए पूजा की... इससे पहले भी राहुल गांधी खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण और शिवभक्त घोषित कर चुके हैं... ये मैं नहीं पूरी दुनिया को पता है कि स्व. राजीव जी ने ईसाई सोनिया से शादी की और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी हैं... जवाहर लाल नेहरू की इकलौती बेटी और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पारसी फिरोज गांधी से शादी की... फिरोज जहांगीर का जन्म तत्कालीन बंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था... मुंबई के कई पारसियों की तरह यह परिवार भी गुजरात से यहां आया था... पेशे से मरीन इंजीनियर उनके पिता जहांगीर फरदून भरुच से ताल...

मुंबई हमले की बरसी पर दो शब्द

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आंतकी हमले की आज 10वीं बरसी है... इस दिन करीब 10 आतंकियों ने मुंबई निशाना बनाया था... देश के इतिहास में मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था, जिसने सभी के रूह को कंपा दिया था. इस हमले में करीब 166 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे... मुंबई पर हमला करन वाले 10 आतंकियों में से एक अजमल कसाब ही जिंदा पकड़ा जा सका था, जिसे 21 नवंबर 20111 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी दी गई थी... हम अपने व्यस्त दिनचर्या में यह विषय नहीं सोच पाते कि हमें देश की एकता और अखंडता के लिए क्या कुछ करना चाहिए... कई कई बार हम यह भूल जाते हैं कि जब हम शांति से अपने घर में अपने परिवार के साथ रह रहे होते हैं, तो हमारी पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए लिए चाक चौबंद रहती है और हमारे देश की सेना सरहदों पर देश में अशांति फैलाने वाले ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही होती है... 26/11 की भी घटना कुछ ऐसी ही थी... शांति का माहौल था... निर्दोष लोग कुछ इस तरह से आसपास अपने कार्य में लगे थे... किसी को कुछ पता ना था और अचानक इस घटना को अंजाम दे दिया गया... मेरी इस ब्लॉग का तात्पर्य है कि हम हर ए...

कांग्रेस की नीति विध्वंशकारी

कितना अजीब है कि पाकिस्तान में सीमा के पास स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल  करतारपुर   साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर के ऐलान के बाद अब इसका श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता और पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जी ने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा को उनकी 'झप्पी' के कारण ही यह मुमकिन हुआ है। सिद्धू जी को ये भी नहीं कि किसी देश के अंतरराष्ट्रीय संबंध पर ये सारी चीजें निर्भर करती हैं, किसी राज्य विशेष के एक नेता के कहने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णय नहीं होते... सिद्धू जी के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने और बाजवा से गलने मिलने पर जिस तरह मीडिया ने उन्हें आईना दिखाया था, उसे पूरे विश्व ने देखा था... करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर बनाने की घोषणा भारत सरकार ने की है। केंद्र सरकार ने पंजाब के गुरदासपुर जिले से करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया था। और मजेदार कि पंजाब सरकार के मंत्री सिद्धू जी इसका श्रेय खुद को दे रहे हैं। यह हास्यास्पद है... मुझे यह कहने में कोई गुरेज नह...

तलाक ड्रामा और पूर्ववर्ती बिहार

मैं बहुत दिनों से बिहार के एक राजनीतिक परिवार की मंशा  और सोच पर कहना चाहता था,  लेकिन अक्सर में उनका निजी मामला बताकर इस पर कुछ कहने से परहेज कर रहा था... लेकिन अब मुझे लगता है कि इस विषय पर अपना पक्ष मुझे रखना चाहिए... हाल के दिनों में एक राजनीतिक परिवार के यहां जिस तरह का तलाक-ड्रामा मचा हुआ है, वह यह सोचने के लिए मजबूर करता है कि जिस एक परिवार की पार्टी ने बिहार में पूर्व में 15 वर्षों तक शासन किया, उनके आज किस तरह के कृत्य समाज के सामने आ रहे हैं... इस बात से मैं पूर्णतया सहमत हूं और मेरा निजी मानना है कि एक सरकार का जनता अनुसरण करती है, उनके निर्णय का स्वागत करती है हर कदम का अनुपालन करती है... लेकिन सरकार को चलाने वाले शासन के लोग ही अगर सुसंस्कृत नहीं होंगे, तो वह जनता के बीच क्या संवाद स्थापित करेंगे... यह सोच इसलिए अचानक आन पड़ी है, क्योंकि बिहार में हाल में उस परिवार के बारे में जिस तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं, वह किसी भी स्तर पर सही नहीं कही जा सकती और इसके साथ-साथ यह संदेह भी पैदा करता है इन्होंने पूर्व में अपने शासन में किस तरह के कृत्य से समाज को नकारा...

सिख विरोधी दंगे पर 25 वर्षों तक कांग्रेस ने देश को गुमराह किया

सिख विरोधी दंगे पर माननीय अदालत का जो फैसला आया आया है, उस फैसले ने उन सैकड़ों दंगा पीड़ितों की आत्मा पर मरहम लगाने का काम किया है... कांग्रेस ने दंगे के बाद 25 वर्षों तक शासन किया, लेकिन कभी भी इतनी बड़ी ह्रदय विदारक घटना के पीड़ितों को न्याय कैसे मिले इस पर चिंता नहीं की.. मेरा मानना है कि चुँकि सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस के नेता शामिल थे, इसलिए कांग्रेस ने पिछले 25 सालों में इनको बचाने का भरपूर  प्रयास किया। कांग्रेस ने लगभग 25 साल सत्ता में रहने के दौरान सिखों को न्याय दिलाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। ये बयान ज़ख्मों पर नमक लगाने वाला था। कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी के बयान से खुद को अलग नहीं किया। पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने बहुत दबाव के बाद माफ़ी मांगी थी। सिख बंधुओं को न्याय दिलाने के क्रम में पहला बड़ा काम अटल बिहारी वाजपेयी ने नानावटी कमीशन बनाकर किया था। नानावटी कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि योजनाबद्ध तरीके से सिक्खों को मारा गया था। कुछ नेता के खिलाफ सबूत भ...

विपक्षी दलों द्वारा घटिया राजनीति का परिचायक

आज सुबह-सुबह उठते ही मीडिया में समाचार पर नजर गई तो आश्चर्य में रह गया... खबर थी कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर कहा कि लोकतंत्र खतरे में है... कितना दुखद है, यूपीए सरकार ने 60 वर्षों से अधिक तक देश पर राज किया... शुरू को देश को बांटने के साथ समाज को बांटने तक की नीति खेली... घोटाले पर घोटाले किए... हमारा देश विश्व में भ्रष्ट देशों की सूची शामिल होने लगा, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था, लेकिन एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया और वह ना खाऊंगा, न खाने दूंगा की नीति पर काम कर रहा है तो लोकतंत्र खतरे में दिखने लगा  ?  असल में ये वही लोग हैं, जो वर्षों से केवल कुर्सी की राजनीति करते रहे हैं... हैरत देखिए कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी जी के साथ   टीडीपी प्रमुख ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के प्रति असहिष्णुता है और सीबीआई ,  ईडी ,  आयकर विभाग ,  आरबीआई और सीएजी जैसे संस्थानों का जिक्र किया... उन्हें नहीं पता कि अल्पसंख्यकों के नाम पर आज तक इन लोगों ने समाज को दि...

सावधान युवा...

मीडिया के माध्यम से मुझे ये जानकर बहुत चिन्ता हुई कि कश्मीर में हमलों के लिए आतंकी संगठन महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकी वारदात में महिलाओं का इस्तेमाल करना सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती है। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने कश्मीरी महिलाओं के पाकिस्तान आने-जाने पर नजर रखना शुरू कर दिया है, लेकिन फिर भी मैं इस विषय पर कहना चाहूंगा कि यह सारे विषय है हमारे देश के युवाओं से शुरू होती है... और हमारे देश के युवा ही ना बहक जाएं, इसकी चिंता होती है...मैं  इस ब्लॉग के माध्यम से  देश के युवाओं, खासकर जम्मू कश्मीर के युवाओं से यह अपील करना चाहूंगा की किसी भी विषय या बह्काव मैं आने से पहले मन में ये सुनिश्चित कर लें कि हमारा देश सर्वोपरि है... आज इस विषय पर मैं बात करना इसलिए उचित समझा, क्योंकि कश्मीर में बीते पांच दिन में दो महिला आतंकी पकड़ी गईं। इनसे हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पीओके में करीब 60 से 70 महिलाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह महिलाएं खूबसूरत और पढ़ी लिखी भी हैं। आतंकी इन महिलाओं की मदद...

मौजूदा राजनीतिक हालात पर जनता को सावधान रहना होगा

मैं जब मौजूदा राजनीतिक हालात पर गौर करता हूं तो बहुत दुखी होता हूं। कुछ ऐसी भावनाओं को आप सबों से इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर रहा हूं। आप देखिए, हाल में सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर मीडिया में  क्या चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन 11 दिसंबर को आनेवाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद किया जा सकता है। पूरे मामले से वाकिफ बीएसपी सूत्र ने ही इस बात की जानकारी दी है। बीएसपी सूत्र ने बताया- सीटों के बंटवारे पर एसपी और बीएसपी के बीच बात चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि पांच चुनाव राज्य- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में परिणाम आने के बाद गठबंधन अपने स्वरूप ले सकता है। बीएसपी सूत्र ने बताया पार्टी के जिला ईकाई के नेताओं को यह निर्देश दिया गया था कि वह अपने कार्यकर्ताओं को बताए कि गठबंधन का यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि पार्टी अपने खाए राजनीतिक जनाधार को वापस हासिल कर सके और बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सके। इतनी बातें मीडिया में प्रमुखता से बताई जा ...

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो सकता है

यह हमारे लिए काफी प्रसन्नता का विषय है कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे दिन-ब-दिन नई ऊंचाई को छू रहा है कल मैंने अपने ब्लॉग में भारतीय रेलवे के दो नई उपलब्धियों का जिक्र किया था आज एक और उपलब्धि आप सबों के बीच सामने है! दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रेल का संचालन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को शुरू हो सकता है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खुद मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री को इस मेट्रो कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर को मंजूरी देने के लिए पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कर सकते हैं। इस कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन शुरू होने पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले डेढ़ लाख लोगों को आने-जाने में आसानी हो जाएगी। यह कॉरिडोर रिठाला से जुड़ रहा है। अभी रिठाला से दिलशाद गार्डन तक रेल लाइन 25.09 किलोमीटर है। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक 9.41 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने पर रेड लाइन की लंबाई 34.50 किलोमीटर हो जाएगी। इससे पहले आनंद विहार से वैशाली ...

भारतीय रेलवे के बढ़ते कदम का स्वागत

बीते दिनों भारत रेलवे की दो खबरों का सबको बेसब्री से इंतजार रहा। सबसे पहले   श्री रामायण एक्सप्रेस और दूसरा नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18। सबसे पहले आपको श्री रामायण एक्सप्रेस के बारे में बताते हैं। दिल्ली से अयोध्या और फिर श्रीलंका तक के दर्शन की सुविधा प्रदान कर रहे इस ऐतिहासिक कदम का मैं दिल से स्वागत करता हूं। यह पैकेज 16 दिन का होगा और इस दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी स्थलों के लोगों को दर्शन कराए जाएंगे। भारतीय परंपरा और देश की एकता और अखण्डता से रू-ब-रू कराने के लिए इस पहल की मैं जितनी प्रशंसा करूं, कम है। आपको बताते चलें कि ये ट्रेन दिल्ली से रवाना होने के बाद अयोध्या में पहला पड़ाव होगा। इसके बाद ये हनुमान गढ़ी ,   रामकोट और कनक भवन मंदिर जाएगी। ट्रेन रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे नंदीग्राम ,   सीतामढ़ी ,   जनकपुर ,   वाराणसी ,   प्रयाग ,   श्रृंगपुर ,   चित्रकूट ,   नासिक ,   हम्पी और रामेश्वरम को कवर करेगी। ट्रेन अपनी यात्रा तमिलनाडु के रामेश्वरम में 16 दिनों में पूरी करेगी। श्री रामायण एक्सप्रेस में सफर करने वाल...
सउदी अरब के संस्कृति, युवा मामले एवँ सामाजिक विकास मंत्री शेख़ नाहयान बिन मुबारक ने आबू धाबी में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी के घर पहुँचकर न केवल उन्हें सउदी की जनता की ओर से दीपावली की शुभकामनाएँ दीं बल्कि दीपावली पूजन में भी भाग लिया. जबकि हमारे देश में एकदम उलट है. यहाँ मुसलमानों के खैरख्वाह बनने वाले नेता और उनके अनुयायियों में इस बात की होड़ रहती है कि कौन कितना ज्यादा हिन्दुओं के त्यौहार और परम्पराओं का अपमान या उनको खारिज़ कर सकता है ताकि वे ख़ुद को हिन्दुओं से अलग और अरबी सोच के करीब बता सकें. जबकि अरब मुल्क ख़ुद को वैश्विक बदलाव के साथ ढाल रहे हैं वहीं भारत के आज़म खान और ओवैसी जैसे मुस्लिम नेता भारत के मुसलमानों को मध्ययुगीन सोच में बनाए रखना चाहते हैं, ताकि उनका घृणा का एजेंडा फल-फूल सके.

अन्धेरे में उजाले का त्यौहार दीपावली

भगवान राम द्वारा 14 वर्षो के वनवास की समाप्ति व धरती में व्याप्त अन्धकार रूपी समस्त बुराईयों का अन्त कर अयोध्या लौटने के दिन को भारत में दीपावली के पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इस दिन हिन्दुओं द्वारा अपने-अपने घरों की साफ-सफाई कर सायंकाल घरों में दीपक जलाकर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दीपावली का पर्व सम्पूर्ण भारत सहित विदेशों में भी जगमग रोशनी व आतिशबाजियों के साथ मनाया जाता है।  भगवान राम द्वारा 14 वर्ष बनवास की अवधि में धरती से समस्त बुराईयों का अन्त कर अयोध्या का राजपाठ ग्रहण कर राम राज्य की स्थापना की गयी थी। राम राज्य के बारे में रामचरित मानस में यह वर्णन है- ‘दैविक, दैहिक, भौतिक तापा, राम राज महि काहु न व्यापा’। अर्थात- राम राज्य में प्रजा दैविक, दैहिक और भौतिक कष्टों सें मुक्त होती है। रामचरित मानस में मानव के लिये तीन तरह के कष्टों का वर्णन है। जिनमें से पहला दैविक अर्थात दैवीय या प्रकृतिजन्य, दैहिक अर्थात शारीरिक, तीसरा भौतिक अर्थात आर्थिक है।  केन्द्र की वर्तमान सरकार भी देश में राम राज्य की स्थापना के संकल्प को लेकर ही सत्ता में आयी है। सरका...

प्रभु श्री राम में और सरदार पटेल में एक समानता

सन् 1946 में चुनाव के पश्चात् कांग्रेस में चार वर्ष से पदासीन श्री मौलाना आजाद के स्थान पर अध्यक्ष पद पर चयन होना था। इतना तो निश्चित ही था कि कांगे्रस अध्यक्ष के रूप में जिस नियुक्ति होगी, वह आनेवाली कामचलाऊ केन्द्रीय सरकार में प्रधानमंत्री भी होगा। कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तत्कालीन नीति – नियमों के अनुसार प्रांतीय समितियां जिस नामों का सुझाव दें उनमें से जिसे सर्वाधिक समर्थन प्राप्त हो उसी की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाए, ऐसी परंपरा थी। उस समय 15 प्रांतीय समितियों का अस्तित्व था। इन 15 में से 12 समितियों ने नए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में और उस प्रकार देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सरदार के नाम का सुझाव दिया था। 3 प्रांतीय समितियों ने आचार्य कृपलानी का नाम प्रस्तावित किया था। जवाहरलाल के नाम का सुझाव किसी भी प्रांतीय समिति ने नहीं दिया था। कांग्रेस के संविधान के अनुसार प्रांतीय समितियों द्वारा दिए गये सुझाव के अलावा कारोबारी का कोई सदस्य भी स्वतंत्र रूप से सुझाव दे सकता था। ऐसे सुझाव के बाद अधिकांश अन्य प्रत्याशी अपना नाम वापस ले लेते और निर्विरोध चुनाव हो जाते, ऐ...