Skip to main content

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो सकता है

यह हमारे लिए काफी प्रसन्नता का विषय है कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे दिन-ब-दिन नई ऊंचाई को छू रहा है कल मैंने अपने ब्लॉग में भारतीय रेलवे के दो नई उपलब्धियों का जिक्र किया था आज एक और उपलब्धि आप सबों के बीच सामने है!
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रेल का संचालन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को शुरू हो सकता है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खुद मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री को इस मेट्रो कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर को मंजूरी देने के लिए पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कर सकते हैं।

इस कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन शुरू होने पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले डेढ़ लाख लोगों को आने-जाने में आसानी हो जाएगी। यह कॉरिडोर रिठाला से जुड़ रहा है। अभी रिठाला से दिलशाद गार्डन तक रेल लाइन 25.09 किलोमीटर है। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक 9.41 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने पर रेड लाइन की लंबाई 34.50 किलोमीटर हो जाएगी। इससे पहले आनंद विहार से वैशाली तक मेट्रो सेवा गाजियाबाद में शुरू हो चुकी है।
मैं इन सब के लिए भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री को हृदय से बधाई देता हूं!

Comments

Popular posts from this blog

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

प्रियंका गांधी क्या रावर्ट वाड्रा के लिये आई हैं ?

जिस दिन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का औपचारिक रूप से महासचिव बनाया गया था , मुझे लगा था कि कांग्रेस में प्राण फूंकने और राहुल गांधी की एकरसता और मूर्खता से निपटने के लिए प्रियंका को लाया गया है । और कि ठीक ही लाया गया है । प्रियंका में संभावना भी बहुत देखी गई । लेकिन आज पता चला कि वह सारी कवायद तो राबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर राजनीतिक पर्दा डालने की थी , रावर्ट वाड्रा को उबारने के लिए थी , कांग्रेस को उबारने की नहीं । दिल्ली में आज सुबह लगे राहुल , प्रियंका और रावर्ट वाड्रा के लगे पोस्टर भी यही चुगली खाते हैं , जो बाद में उतार दिए गए । लेकिन कांग्रेस इस में सफल होती फिलहाल तो नहीं दिख रही । आज शाम ई डी आफिस में राबर्ट वाड्रा को छोड़ कर फटाक से कांग्रेस महासचिव की कुर्सी पर जा कर बैठ जाना , फिर भाग कर ई डी आफिस रावर्ट वाड्रा को लेने आ जाना , बहुत ही बचकाना राजनीतिक कदम था प्रियंका का। अभी रावर्ट वाड्रा को ई डी के कई चक्कर लगाने हैं , तो प्रियंका राजनीति कब करेंगी , रावर्ट वाड्रा को अटेंड कब करेंगी। प्रियंका ने अपनी बाक़ायदा राजनीति का आज का पहला दिन बहुत ख़राब परफार्म किया । भ्रष्ट ही...