Skip to main content

कांग्रेस का क्यों है पाकिस्तान प्रेम


पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास मौके पर वहां गए पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जी के विषय पर मेरा मानना है कि सिद्धू जी की 'राफेल टिप्पणी' कांग्रेस के चरित्र को दिखाती थी... वह राहुल गांधी जी के राफेल खरीद के झूठ को पाकिस्तान लेकर गए हैं... उन्हें वहां सहयोगी मिल गया है...

कांग्रेस पार्टी अपना बोफोर्स का पाप छुपाने के लिए राफेल डील का षड्यंत्र रच रहे हैं देश की जनता सब जानती है... कांग्रेस ने सिद्धू जी के जरिए अपने राफेल अभियान को पाकिस्तान भेजा है... उन्होंने वहां भारत सरकार के खिलाफ व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और पाकिस्तान के पीएम को फरिश्ता बताया...

सवाल ये भी है कि खुद कांग्रेस में सिद्धू जी के जाने पर सवाल उठ रहे हैं... उनके पाकिस्तान दौरे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने भी नाराजगी जाहिर की है... सिद्धू जी का ये पाकिस्तान प्रेम उस वक्त भी देश के सामने आया था जब वो अगस्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भी पाकिस्तान गए थे... इस दौरान वह पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले भी मिले थे... पाक आर्मी चीफ को गलाना बॉर्डर पर देश की सेवा कर रहे लाखों सैनिकों का अपमान से कम नहीं था... अभी फिर उनका मौजूदा विषय में पाकिस्तान प्रेम जगना कांग्रेस पार्टी की नीति पर सवाल खड़ा करती है कि क्या कांग्रेस इस बार सचमुच पाकिस्तान का सहयोग ले रही है...

Comments

Popular posts from this blog

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

प्रियंका गांधी क्या रावर्ट वाड्रा के लिये आई हैं ?

जिस दिन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का औपचारिक रूप से महासचिव बनाया गया था , मुझे लगा था कि कांग्रेस में प्राण फूंकने और राहुल गांधी की एकरसता और मूर्खता से निपटने के लिए प्रियंका को लाया गया है । और कि ठीक ही लाया गया है । प्रियंका में संभावना भी बहुत देखी गई । लेकिन आज पता चला कि वह सारी कवायद तो राबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर राजनीतिक पर्दा डालने की थी , रावर्ट वाड्रा को उबारने के लिए थी , कांग्रेस को उबारने की नहीं । दिल्ली में आज सुबह लगे राहुल , प्रियंका और रावर्ट वाड्रा के लगे पोस्टर भी यही चुगली खाते हैं , जो बाद में उतार दिए गए । लेकिन कांग्रेस इस में सफल होती फिलहाल तो नहीं दिख रही । आज शाम ई डी आफिस में राबर्ट वाड्रा को छोड़ कर फटाक से कांग्रेस महासचिव की कुर्सी पर जा कर बैठ जाना , फिर भाग कर ई डी आफिस रावर्ट वाड्रा को लेने आ जाना , बहुत ही बचकाना राजनीतिक कदम था प्रियंका का। अभी रावर्ट वाड्रा को ई डी के कई चक्कर लगाने हैं , तो प्रियंका राजनीति कब करेंगी , रावर्ट वाड्रा को अटेंड कब करेंगी। प्रियंका ने अपनी बाक़ायदा राजनीति का आज का पहला दिन बहुत ख़राब परफार्म किया । भ्रष्ट ही...