Skip to main content

कांग्रेस का घोषणापत्र : देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार

कांग्रेस का घोषणापत्र देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार है.। कांग्रेस पार्टी लगातार सेना के शौर्य एवं उनके शहादत का अपमान करती आई है, उसी फेहरिश्त में इजाफा करते हुए कांग्रेस एक कदम और नीचे गिर गई है।
जब 2019 में कांग्रेस को बहुमत किसी भी कीमत नहीं मिलने वाला तो इनके घोषणा पत्र पर अमल कौन करेगा। चाहे वो घोषणा पत्र में कुछ भी लिखें, सब बेमानी है.....
फिर भी एक नज़र 👀 कांग्रेस के घोषणापत्र पर ....
📌 कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में AFSPA (Armed Forces Special Powers Act) को हटाने का वादा कर के ये साबित कर दिया कि वो खुल के देशद्रोहियों के साथ है।
📌ऐसी पार्टी एक भी वोट पाने का अधिकार नहीं रखती। सेना के अधिकार को कम करने का अर्थ है कांग्रेस ने कश्मीर में अलगाववादियों एवं आतंकवादियों से बैक एंड समझौता कर लिया है। अफस्पा हटाने का मतलब यह है कि सेना के पास से आतंकवादियों पर प्रहार करने का हथियार छीन लिए जायेंगे।
📌 कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि वह अलगाववादियों से बात करेगी। किसको खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसा कर रही है? क्या कारण है कि आतंकवादियों, अलगावादियों, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और कांग्रेस का घोषणापत्र एक ही भाषा का प्रयोग करती है.
📌कांग्रेस के घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और पाकिस्तान स्पोंसर्ड टेररिज्म पर कोई वादा नहीं किया गया है। अभी कल ही फेसबुक ने ऐसे पेज हटाये हैं जिसमें कांग्रेस, पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर मोदी को हराने की रणनीति बना रही थी। स्पष्ट है कि कांग्रेस देश के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है.
📌कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए फीजिबिलिटी को एक्जामिन करेगी। वाह रे कांग्रेस पार्टी, इसने 2004, 2009, 2014 और अब 2019 में भी यही कह रही है। जबकि मोदी सरकार ने देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रुपये देने की शरुआत भी कर दी।
📌 कांग्रेस कह रही है कि हर गरीब को साल के 3,60,000 रुपये मिलेंगे लेकिन इसका मैकेनिज्म भी डेवलप नहीं हुआ.। सच्चाई यह है कि एक भी गरीब को साल में 3,60,000 रुपये कांग्रेस नहीं देगी। कांग्रेस स्पष्ट करे कि इसके लिए फंड कहाँ से आयेगा। कांग्रेस ने न्याय को लागू करने की कोई रूपरेखा भी पेश नहीं की कि कितने सालों में कब तक लागू किया जाएगा।
📌 कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह सुरक्षा जरूरतों के लिए हाइएस्ट लेवल के कदम उठायेगी, जबकि अपने शासन के 10 साल के दौरान में कांग्रेस एक लड़ाकू विमान की डील तक नहीं कर पायी।
📌 कांग्रेस ने वादा किया है कि वह सबको स्वास्थ्य सुरक्षा देगी, वास्तविकता यह है कि 2013-14 तक केवल ढाई करोड़ लोग ही इस योजना से कवर्ड हो पाए थे। मोदी जी ने देश के 50 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपये तक की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा दे दी है। पिछले चार महीनों में ही 20 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुवे हैं ..!
📌 कांग्रेस ने ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को लेकर कहा है कि तीन वर्षों में हम हर गाँव को इससे जोड़ेंगे:- सच्चाई यह है कि 2014 में देश के ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 59 ग्राम पंचायत ही ब्रॉडबैंड से जुड़ पाए थे। आज मोदी सरकार के पांच वर्षों में 1.16 लाख ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर का जाल बिछा दिया गया है...।
📌 कांग्रेस सत्ता पाने के लिए राष्ट्रविरोधी हरकतों पर उतर आयी है .. एक तरफ़ जवानों को शहीद के दर्जे की मांग करती है और उन्हीं पर शक भी। बहुत मुश्किल से पत्थरबाजों पर नकेल कसी गई थी और तुम मानवाधिकार की बात करके सेना का मनोबल गिराओ और उनका उत्साह बढ़ाओ..।
📌 देशद्रोही कांग्रेस का ये चुनावी घोषणा पत्र है या देश के बंटवारे का प्लान..?? मेरा जागरूक मतदाताओ से अनुरोध है, इनके घोषणापत्र को पढ़िये और समझने की कोशिश कीजिये इनके मंसूबो को ..।

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी योग्यता का उपयोग ही नहीं हुआ

हाल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आलोचनात्मक और व्यंग्यात्मक राजनीति भरा है, मुझे पता है। लेकिन मुझे इस पर कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह साहब, आप बहुत प्रतिभावान हैं, अनुभवी भी हैं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री नहीं, बल्कि आप अर्थशास्त्र की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन हकीकत तो ये है कि आपकी प्रतिभा को कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इस्तेमाल ही नहीं होने दिया। आपको मुखौटा बनाकर सारे फैसले किसी और ने लिए... आपको केवल एक साइनिंग अथॉरिटी बनाकर रखा गया। दूसरा विषय कि पूर्व प्रधानमंत्री ये कहते हैं कि वह हर विदेशी यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते थे जबकि मोदी जी ऐसा नहीं करते। इस पर मैं कहूंगा कि आप मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रिकॉर्ड को अच्छे से ज़रा देखिए, वह हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक से रू-ब-रू होते हैं। लाइव बातें करते हैं... उस दौरान मीडिया क्या, सीधे पब्लिक उनसे सवाल-जवाब कर सकते हैं...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...