Skip to main content

राहुल गांधी की बेशर्मी



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  मेवाड़ esa प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, "गली-गली में शोर है देश का चौकीदार चोर है।" यह खबर देख-पढ़ कर मैं राहुल गांधी की निर्लज्जता पर चकित रह गया क्योंकि...जो राहुल गांधी 5 हज़ार करोड़ के नेशनल हेराल्ड घोटाले-घपले की जालसाज़ी में स्वयं जमानत पर बाहर चल रहा है, वही राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।जो राहुल गांधी  250 करोड़  के इनकमटैक्स की चोरी के आरोप में स्वयं बुरी तरह फंसा हुआ है, वही राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।                             
 जिस राहुल गांधी की पार्टी की सरकार में  4.5 करोड़ फ़र्ज़ी रसोई गैस कनेक्शन के द्वारा हर वर्ष गरीबों के हिस्से के  17000 करोड़  लूटे जा रहे थे। उस चोरी को 100% रोक देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर राहुल गांधी कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।

जिस राहुल गांधी की पार्टी की सरकार में डेढ़ करोड़ फ़र्ज़ी मनरेगा कॉर्ड के जरिये गरीबों के हिस्से के लगभग 24 हज़ार करोड़प्रतिवर्ष लूट लिए जाते थे। उस चोरी को 100% रोक देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर राहुल गांधी कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।

जिस राहुल गांधी के पापा की सरकार के शासनकाल में राहुल गांधी की मम्मी का इटैलियन दोस्त ओतावियो क्वात्रोची सेना की तोपों की खरीद में सैकड़ों करोड़की दलाली खा कर देश से भाग गया था। वह राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।

अन्त में यह भी जान लें कि, जिस राहुल गांधी के पुरखे जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल में सेना ने जब 4600 जीप मांगी तो नेहरू सरकार ने लन्दन की कम्पनी से 1500 जीप खरीदीं और पूरा भुगतान कर दिया। लेकिन केवल 155 जीप भारत आईं जो मानक पर खरी नहीं उतरी तथा शेष 1345 जीप कभी भारत नहीं आयीं। उनकी रकम भ्रष्टाचारी शासक लील गए। लेकिन जिस नेहरू के शासनकाल में जीप घोटाला कर के आज़ाद भारत में देश का खज़ाना सरकार चलाने वालों द्वारा ही पहली बार लूटा गया उस नेहरू का वंशज राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर कह रहा है कि... देश का चौकीदार चोर है।


Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी योग्यता का उपयोग ही नहीं हुआ

हाल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आलोचनात्मक और व्यंग्यात्मक राजनीति भरा है, मुझे पता है। लेकिन मुझे इस पर कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह साहब, आप बहुत प्रतिभावान हैं, अनुभवी भी हैं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री नहीं, बल्कि आप अर्थशास्त्र की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन हकीकत तो ये है कि आपकी प्रतिभा को कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इस्तेमाल ही नहीं होने दिया। आपको मुखौटा बनाकर सारे फैसले किसी और ने लिए... आपको केवल एक साइनिंग अथॉरिटी बनाकर रखा गया। दूसरा विषय कि पूर्व प्रधानमंत्री ये कहते हैं कि वह हर विदेशी यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते थे जबकि मोदी जी ऐसा नहीं करते। इस पर मैं कहूंगा कि आप मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रिकॉर्ड को अच्छे से ज़रा देखिए, वह हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक से रू-ब-रू होते हैं। लाइव बातें करते हैं... उस दौरान मीडिया क्या, सीधे पब्लिक उनसे सवाल-जवाब कर सकते हैं...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...