Skip to main content

हमला और बदला


वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ 11 सितम्बर, 2001 को और अमेरिका ने बदला लेने के लिए अफगानिस्तान में ऑपरेशन शुरू किया 7 ऑक्टूबर, 2001 को। यानि अटैक के लगभग 1 महीने बाद, जो कि 17 दिसम्बर,2001 तक अफगानिस्तान में चला। अमेरिका ने तालिबान की जड़ें काटी लेकिन हमले का मास्टरमाइंड लादेन मारा गया 1 मई, 2011 को यानि अटैक के लगभग 10 साल बाद।अमेरिका जैसे विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले राष्ट्र को भी बदले की कार्यवाही शुरू करने में लगभग 1 महीना लगा और खत्म करने में लगभग 10 साल .....और वो भी तब जबकि पूरा अमेरिका, वहाँ का विपक्ष एक साथ अपने राष्ट्रपति के साथ खड़ा था, कहीं कोई विरोध नहीं था। सबने एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाया था, इस घोर संकट के समय में भी अपने जनजीवन को सामान्य बनाये रखा था, अपने आप को इस आघात के मानसिक दुष्प्रभाव से दूर रखने के लिए अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने की, पार्कों में जाने की, टूअर प्रोग्राम बनाने की सार्वजनिक अपील की गई थी। क्योंकि उन्हें अपना नहीं, अपने शत्रु का मनोबल तोड़ना था।

ये एक मनोवैज्ञानिक आक्रमण था अपने शत्रु पर, उन्हें साबित करना था कि तुम कुछ भी कर लो पर हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकते, अपनी सेना और सरकार पर से हमारा विश्वास नहीं डिगा सकते। हम तुम्हारे इन कायराना हमलों से टूटने वाले नहीं हैं, बल्कि हम और अधिक मजबूती से तुम्हारा सामना करने को तत्पर हैं। इसी साहस और विश्वास का परिणाम था कि अमेरिका सहित पूरे विश्व को स्तब्ध कर देने वाला तालिबान खुद धूल में लोटता नजर आया। समय लगा, योजना बनी... बदला लिया गया, शत्रू को समाप्त किया गया परन्तु किसी भी अमेरिकी नागरिक ने अपनी सेना व सरकार को कटघरे में खड़ा नहीं किया, उन पर पूरा विश्वास रखा और फिर एक दिन परिणाम सामने आया, जिसे पूरे विश्व ने देखा। उस परिणाम के आने में 10 वर्ष लगे, वो 10 वर्ष लम्बा मौन था और उन 10 वर्षों में प्रत्येक अमेरिकी अपने देश के साथ खड़ा था।

आज भारत के स्वाभिमान पर आघात हुए कुछ दिन बीत गए हैं, हमने उस आघात और उसके बाद की प्रतिक्रिया में अपने लगभग 50 से अधिक महावीर खो दिए हैं, पर इसके साथ ही हमने इस कायराना हमले के मास्टरमाइंड राशिद गाजी को मार गिराया है।भारत में जैश-ए-मुहम्मद के नेतृत्व को समाप्त करने में हम सफल हुए हैं।हमने उस विचारधारा का पोषण व संवर्धन करने वाले गद्दारों की सुरक्षा व सुविधाएं समाप्त कर दी हैं।हमने अपने शत्रु से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है।हमने अपनी सेना को बदला लेने की पूरी छूट दे दी है।200ः तक का टैक्स लगा शत्रु देश के व्यापार पर आघात किया है।अब पानी बन्द कर बूंद बूंद के लिए मोहताज किया जाएगा।हमने ये तब कर लिया है जब कैमरे के सामने अपनी सेना व सरकार का साथ देने के वायदे करने वाले विपक्षी दल बंद कमरे में अपने वायदों से मुकर जाते हैं। वो गद्दार ! सरकार और सेना पर इल्जाम लगते फिर रहे हैं, सैनिकों की लाश पर राजनीति कर रहे हैं।अपने शत्रु पर आक्रमण करने, कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने पर कोई विपक्षी दल सरकार का साथ नहीं दे रहा, उल्टा अपने शत्रु से बातचीत के रास्ते सुझाये जाते हैं।

सरेआम मीडिया में बातचीत का समर्थन किया जाता है, जनमतसंग्रह के जाल बिछाये जाते हैं।सर्वोच्च न्यायालय तक 370 पर शीघ्रता से सुनवाई करने से इन्कार कर देता है।जब कुछ बेशर्म इस नृशंस हत्याकांड को सरकार की ही चुनावी साजिश सिद्ध करने पर तुले हों, जब हमारे ही बीच इस हत्याकांड पर जश्न मनाने वाले मौजूद हों, जब उन गद्दारों का विरोध करने वाले देशभक्त हाइपर-नेशनलिस्ट कहे जाते हों, जब आतंक का समूल नाश करने वाले नरसंहार के दोषी ठहराए जाते हों, जब कुछ कमीने इस बर्बरता को सर्जिकल स्ट्राइक का परिणाम बताते हों, ऐसे घोर अंतर्विरोधों से घिरे होने पर तुम चाहते हो कि हत्याकांड के कुछ दिनों में ही 370 हट जाए, पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाये, ।आपको लगता है कि आपका प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर रहा है, वो सिर्फ चुनावी रैलियों में व्यस्त है, उसके भीतर कोई आक्रोश नहीं है?अगर  आपको यही सब लग रहा है तो आपको आत्ममंथन की जरूरत है। जब आप चीख चीख कर कहते हो कि मोदी जी पूरा देश तुम्हारे साथ खड़ा है तो आप सिर्फ अपनी बात कर रहे होते हो। मेरे भाई... गौर से अपने चारों ओर देखो क्या सचमुच पूरा देश साथ है? तो ये विरोध करने वाले, उपहास उड़ाने वाले, दुश्मन से सहानुभूति रखने वाले, ये सब कौन हैं? मंगलग्रह से आये हैं क्या?

जिस संकट के समय में सब मतभेद भुलाकर पूरे देश को सेना व सरकार का मनोबल बढ़ाना चाहिए, उनका साथ देना चाहिए, भरोसा रखना चाहिए, ऐसे समय में भी अपनी कुत्सित राजनीति में लगे हुए, सेना व सरकार का मनोबल तोड़ने में तल्लीन, लोग भले मरते हों, हमें मोदी को रोकने पर ध्यान देना है ऐसे घटिया बयान देने वाले, सैनिकों के बलिदान का उपहास उड़ाने वाले नीच लोग जब अपने कुचक्रों में संलग्न हैं, ऐसे संकट के समय अगर आप भी अपनी सेना, अपने प्रधानमंत्री का साथ न दोगे तो कौन देगा? अगर आप भी उन पर विश्वास न करोगे तो कौन करेगा? उसकी मानसिक पीड़ा का अनुमान लगाने का प्रयत्न करो मित्र, जिसके विरोधी ही नहीं, जिसके अपने तक उसे गरियाने में लगे हों। जो अपनों से गालियाँ खा रहा हो और इस सबके बावजूद उसने हार नहीं मानी है, वह डटा हुए हैं... शत्रु के सर्वनाश को कृतसंकल्प है। उनका मौन तक इतना घातक है कि शत्रु अपने घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहा है, उनका प्रधानमंत्री अपने ही घर में अपनी ही मीडिया के सामने हकला रहा है, शत्रू अपने लॉन्चिंग पैड बदलने में लगा है, अपने ठिकाने छोड़ के भाग रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे के बढ़ते कदम का स्वागत

बीते दिनों भारत रेलवे की दो खबरों का सबको बेसब्री से इंतजार रहा। सबसे पहले   श्री रामायण एक्सप्रेस और दूसरा नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18। सबसे पहले आपको श्री रामायण एक्सप्रेस के बारे में बताते हैं। दिल्ली से अयोध्या और फिर श्रीलंका तक के दर्शन की सुविधा प्रदान कर रहे इस ऐतिहासिक कदम का मैं दिल से स्वागत करता हूं। यह पैकेज 16 दिन का होगा और इस दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी स्थलों के लोगों को दर्शन कराए जाएंगे। भारतीय परंपरा और देश की एकता और अखण्डता से रू-ब-रू कराने के लिए इस पहल की मैं जितनी प्रशंसा करूं, कम है। आपको बताते चलें कि ये ट्रेन दिल्ली से रवाना होने के बाद अयोध्या में पहला पड़ाव होगा। इसके बाद ये हनुमान गढ़ी ,   रामकोट और कनक भवन मंदिर जाएगी। ट्रेन रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे नंदीग्राम ,   सीतामढ़ी ,   जनकपुर ,   वाराणसी ,   प्रयाग ,   श्रृंगपुर ,   चित्रकूट ,   नासिक ,   हम्पी और रामेश्वरम को कवर करेगी। ट्रेन अपनी यात्रा तमिलनाडु के रामेश्वरम में 16 दिनों में पूरी करेगी। श्री रामायण एक्सप्रेस में सफर करने वाल...

मिसाइल हेलीना के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्रालय को बधाई

मुझे जानकर बहुत हर्ष हुआ कि रक्षा मंत्रालय ने देश में विकसित गाइडेड बम (निर्देशित बम) स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन्ज (एसएएडब्ल्यू) और टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल हेलीना का राजस्थान में अलग-अलग फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण पोखरण में किया। चांदन रेंज में वायु सेना के विमान से एसएएडब्ल्यू का सफल परीक्षण होना, पूरे देश के लिए गर्व की बात है।   एसएएडब्ल्यू युद्धक सामग्री से लैस था और पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में यह सफल रहा। एसएएडब्ल्यू उम्दा दिशासूचक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न जमीनी लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है। यह दुनिया में अत्याधुनिक टैंक रोधी हथियारों में से एक है। इन दोनों हथियारों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। निस्संदेह, इन सफल परीक्षणों से देश की रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी। एसएएडब्ल्यू को वायुसेना के लिए विकसित किया गया है। वहीं ,   हेलीना भारतीय सेना के अस्त्रागार की शोभा बढ़ाएगा। देश की सुरक्षा के लिए हम ऐसे प्रयोग करते रहें, यह देश की रक्षा-क्षमता को मजबूत बनाता है। मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र ...

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...