Skip to main content

हमें गर्व होना चाहिए अपने मा. प्रधानमंत्री जी पर

मुझे यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई कि कंपनियों को रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू की गई प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY) से 98 लाख से अधिक कर्मचारियों और 1.21 लाख कारोबारी प्रतिष्ठानों को फायदा हुआ है। इस योजना के तहत नए कर्मचारियों के लिए तीन वर्ष तक सरकार ईपीएफ और ईपीएस से संबंधित नियोक्ता के हिस्से का पूरा अंशदान कर रही है। इस योजना के तहत 15,000 रुपये प्रति माह पाने वाले कर्मचारियों को लक्षित किया गया है। 9 अगस्त 2016 से आरंभ हुई इस योजना से 31 दिसंबर, 2018 तक 98.38 लाख कर्मचारियों और 1.21 लाख कारोबारी प्रतिष्ठानों को फायदा हुआ।
इतना ही नहीं, मौजूदा केंद्र सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने को जनधन योजना शुरू की। गरीब और कम आय वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत की। यह 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग को दो लाख बीमा कवरेज देता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जिसमें 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर गरीब और निम्न आय वाले वर्ग को सुरक्षा मिलती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उद्यमियों को कारोबार बढ़ऩे को शिशु, किशोर व तरुण ऋण उपलब्ध कराया गया। असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन सुविधा देने को अटल पेंशन योजना शुरू की। पात्रता की उम्र 18 से 40 वर्ष है, जबकि पेंशन की शुरूआत 60 वर्ष की उम्र में होगी। इसमें एक से पांच हजार मासिक भुगतान होगा।
कितनी उपलब्धियां गिनाऊं... आ. मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास के ऐतिहासिक लक्ष्य को महसूस किया है। हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है... हमें ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व है...

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...

गठबंधन नहीं, "ठगबंधन"

आज हर समाचार पत्र में  सपा- बसपा के गठबंधन की खबर है... मेरा मानना है यह गठबंधन नहीं ''ठगबंधन'' है...  लेकिन इन सबके बीच  यही कहना चाहता हूँ कि वर्ष 2019 का चुनावी युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और ये चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने-सामने खड़ी हैं। आगामी चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है। स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है। करोड़ों भारतीयों, जो दुनिया में भारत का गौरव देखना चाहते हैं, के लिए ये चुनाव मायने रखता है। एक-दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है। 2014 के चुनाव में हम इन दलों को पराजित कर चुके हैं और आगे भी इन्हें पराजित करेंगे। भाजपा गरीबों के कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रही है, जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव ‘दिन दुनी’ गति से बढ़ा है। भाजपा का नयी दिल्ली में चल रहे अधिवेशन पर मेरा कहना है कि ये भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लि...