Skip to main content

मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है

मुझे ये बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रहा है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ने गरीब बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इन लोगों की मासिक पेंशन को 200 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए तक किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही जिन बुजुर्ग लोगों की आयु 80 वर्ष से अधिक है उनकी पेंशन को 500 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए तक किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव सरकार को दे दिया गया है, ऐसे में अगर इस प्रस्ताव को लागू किया जाता है तो सरकार पर 18000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। माना जा रहा है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में केंद्र सरकार इसे शामिल कर सकती है। इस योजना में अतिरिक्त लोगों को शामिल किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। राज्य सरकारों से भी इसे लेकर चर्चा की जा रही है जिससे कि केंद्र के अलावा राज्यों में भी लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पेंशन को 800 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए किए जाने के लिए अतिरिक्त 3000 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। अब विपक्षी दल इसे भी चुनावी घोषणा न कह दें, इसके लिए मैं उनको याद दिलाना चाहता हूं कि वर्ष 2018 के अपने बजट भाषण में मा. वित्त मंत्री आ. श्री अरुण जेटली जी ने कहा था कि सरकार गरीबों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रमों को शुरू कर रही है जिससे कि गरीब बुजुर्ग, विधवा, अनाथ बच्चों, दिव्यागों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...

गठबंधन नहीं, "ठगबंधन"

आज हर समाचार पत्र में  सपा- बसपा के गठबंधन की खबर है... मेरा मानना है यह गठबंधन नहीं ''ठगबंधन'' है...  लेकिन इन सबके बीच  यही कहना चाहता हूँ कि वर्ष 2019 का चुनावी युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और ये चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने-सामने खड़ी हैं। आगामी चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है। स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है। करोड़ों भारतीयों, जो दुनिया में भारत का गौरव देखना चाहते हैं, के लिए ये चुनाव मायने रखता है। एक-दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है। 2014 के चुनाव में हम इन दलों को पराजित कर चुके हैं और आगे भी इन्हें पराजित करेंगे। भाजपा गरीबों के कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ा रही है, जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए साथ आ रहे हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव ‘दिन दुनी’ गति से बढ़ा है। भाजपा का नयी दिल्ली में चल रहे अधिवेशन पर मेरा कहना है कि ये भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लि...