आज किसी राजनीति विषय पर बात नहीं होगी बल्कि हृदय की गहराई और पूर्ण भावना से एक ऐसे विषय को उठाना चाहता हूं जो नितांत आवश्यक है| कल से पार्लियामेंट का सत्र शुरू हो रहा है| ऐसे में मैं सभी राजनीतिक दलों से यह अपील करना चाहता हूं कि वह संसद सत्र के दौरान सहयोग करें| राजनीति एक विषय है जिसके लिए सरकार भी है और विपक्ष भी| लेकिन सबका मकसद एक होना चाहिए- देश की भलाई, देश का विकास, जनकल्याण| लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि संसद का सत्र सुचारू रूप से न चलने के कारण देश के करोड़ों रुपए का नुकसान होता है| जो कानून या बिल देशहित में लागू होनी चाहिए, उसमें अनावश्यक देरी होती है, जिससे जनता का नुकसान होता है|
मैं सभी विपक्षी दलों से अपील करना चाहूंगा कि आप किसी भी विषय पर बहस करें, अपना पक्ष प्रस्तुत करें| जो सही दिशा हो, सरकार को देने की कोशिश करें लेकिन संसद का कार्य बाधित ना करें| क्योंकि आपका भी मकसद और तमाम नीति सिद्धांत जनहित से शुरू होना चाहिए और जनहित पर ख़त्म होना चाहिए| आइए, इस संसद सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सारे राजनितिक दल एक दूसरे का सहयोग करें...

Comments
Post a Comment