Skip to main content

राफ़ेल पर फ़िर कांग्रेस का झूठ उजागर

राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम की मुहर से कांग्रेस की झूठ का पर्दफ़ाश जो चुका है... पिछले एक साल से विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने झूठा माहौल बनाने की कोशिश की थी। पार्टी इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती थी, ताकि वह प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार का झूठा मुद्दा बनाकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर सके।

और आश्चर्य तब होता है जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम भले ही अभी राफेल की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग पर बरकरार हैं...

खुद कांग्रेस में कई नेता दबी ज़ुबान से इसे बिना जाने समझे उठाया गया मुद्दा समझते हैं...
कांग्रेस का यह झूठ बेनकाब तो होना ही था क्योंकि झूठ भले ही कुछ समय के लिए परेशान करें लेकिन झूठ की उम्र नहीं होती...  सत्य की विजय होकर रहती है लेकिन दुखद मसला यह है कि अगर कांग्रेस इसी तरह मौजूदा केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे ईमानदार सौदों पर सवाल उठाती रहेगी तो भविष्य में अधिकारियों और सशस्त्र बलों को देश हित में भी ऐसी प्रक्रिया शुरू करने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा...

लेकिन एक दुखद मसले पर गौर कीजिए कांग्रेस की बचकानी हरकत के कारण गुरुवार को भी संसद का सत्र प्रभावित रहा हंगामा होते रहा अब आप सोच रहे होंगे कि हंगामा ही तो हुआ लेकिन आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि संसद के सत्र पर आने वाले खर्च का लेखा-जोखा मिनट और घंटों से तय होता है... हर 1 मिनट पर संसद के कार्यकाल पर ढाई लाख रुपए का खर्च आता है... और यही परिणाम रहा कि बीते वर्ष कांग्रेस के इस हंगामे के कारण संसद का सत्र बाधित रहा और 14 दिन में 73 करोड़ से अधिक रुपए की बर्बादी हुई... चलिए देश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को फिर से समझ रही हैं...

Comments

Popular posts from this blog

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

प्रियंका गांधी क्या रावर्ट वाड्रा के लिये आई हैं ?

जिस दिन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का औपचारिक रूप से महासचिव बनाया गया था , मुझे लगा था कि कांग्रेस में प्राण फूंकने और राहुल गांधी की एकरसता और मूर्खता से निपटने के लिए प्रियंका को लाया गया है । और कि ठीक ही लाया गया है । प्रियंका में संभावना भी बहुत देखी गई । लेकिन आज पता चला कि वह सारी कवायद तो राबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर राजनीतिक पर्दा डालने की थी , रावर्ट वाड्रा को उबारने के लिए थी , कांग्रेस को उबारने की नहीं । दिल्ली में आज सुबह लगे राहुल , प्रियंका और रावर्ट वाड्रा के लगे पोस्टर भी यही चुगली खाते हैं , जो बाद में उतार दिए गए । लेकिन कांग्रेस इस में सफल होती फिलहाल तो नहीं दिख रही । आज शाम ई डी आफिस में राबर्ट वाड्रा को छोड़ कर फटाक से कांग्रेस महासचिव की कुर्सी पर जा कर बैठ जाना , फिर भाग कर ई डी आफिस रावर्ट वाड्रा को लेने आ जाना , बहुत ही बचकाना राजनीतिक कदम था प्रियंका का। अभी रावर्ट वाड्रा को ई डी के कई चक्कर लगाने हैं , तो प्रियंका राजनीति कब करेंगी , रावर्ट वाड्रा को अटेंड कब करेंगी। प्रियंका ने अपनी बाक़ायदा राजनीति का आज का पहला दिन बहुत ख़राब परफार्म किया । भ्रष्ट ही...