Skip to main content

कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल उनके संस्कारों का परिचायक

कांग्रेस नेताओं के बिगड़े और बकवास बोल उनकी आज की आदत नहीं है, पुरानी फितरत है। शशि थरूर ने फेस्टिवल में अपनी किताब पर बात करते हुए देश के सम्मानित प्रधानमंत्री पर जिस तरह के बोल बोले, ये उनके संस्कार का परिचायक है। कांग्रेस हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की हताशा का परिणाम है कि वह प्राथमिक स्तर की मर्यादा भूल गई है। चुनाव नजदीक आते ही आदरणीय प्रधानमंत्री  पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जनता सब देख रही है। वे आदरणीय पीएम पर जितने हमले करेंगे, देश के माननीय पीएम उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो अपनी सभी सीमाएं ही लांघ दी हैं।
कांग्रेस नेताओं को कौन समझाए कि माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने जब 2014 में भारत की जिम्मेदारी संभाली थीउस वक्त वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में सुलभता) में भारत की रैंकिंग 140 थीलेकिन अब यह 100 पर पहुंच गई। और इसका विवरण कोई छुपी-छुपाई एजेंसी नहींबल्कि खुद जापान से माननीय प्रधानमंत्री जी ने ताल ठोक कर कहा है।
आज भारत बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। मानवता के लिए काम करने पर भारत की कोशिशों को दुनिया ने सराहा है। देश में जनकल्याण की योजनाएं बनाई जा रही हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रगति हुई है। आज ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी गांवों तक पहुंच चुकी है। भारत में 100 करोड़ मोबाइल एक्टिव हैं। एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता है। इस डेटा से लोगों को सेवाओं का लाभ मिल रहा है। दरअसलइन सब उपलब्धियों से देश का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है विपक्ष।
खैरइन सबसे इतरसबसे दुखद खबर मिली कि इंडोनेशिया का लॉयन एयर विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनॉन्ग जा रहा था। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने विमान क्रैश होने की पुष्टि की है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार लॉयन एयर बोइंग 737 यात्री विमान में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर कुल 188 लोग सवार थे। आइएहम सब मिलकर दुनिया में शांति की अपील करें।

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी योग्यता का उपयोग ही नहीं हुआ

हाल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आलोचनात्मक और व्यंग्यात्मक राजनीति भरा है, मुझे पता है। लेकिन मुझे इस पर कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह साहब, आप बहुत प्रतिभावान हैं, अनुभवी भी हैं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री नहीं, बल्कि आप अर्थशास्त्र की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन हकीकत तो ये है कि आपकी प्रतिभा को कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इस्तेमाल ही नहीं होने दिया। आपको मुखौटा बनाकर सारे फैसले किसी और ने लिए... आपको केवल एक साइनिंग अथॉरिटी बनाकर रखा गया। दूसरा विषय कि पूर्व प्रधानमंत्री ये कहते हैं कि वह हर विदेशी यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते थे जबकि मोदी जी ऐसा नहीं करते। इस पर मैं कहूंगा कि आप मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रिकॉर्ड को अच्छे से ज़रा देखिए, वह हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक से रू-ब-रू होते हैं। लाइव बातें करते हैं... उस दौरान मीडिया क्या, सीधे पब्लिक उनसे सवाल-जवाब कर सकते हैं...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...