Skip to main content

माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा, देखते जाइए...

जल्द ही भारत ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से आगे निकल जाएगा, यह वक्तव्य हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @नरेंद्र भाई मोदी जी का है। आलोचना होगी, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री का वक्तव्य सौ फीसदी सच है। देश ने नोटबंदी का जिस तरह समर्थन किया और आज पूरे देश में काला धन समेत आतंकियों को ब्लैक मनी की फंडिंग बंद हुई, वहीं जीएसटी से आर्थिक क्रांति आई है। मेरा मानना है कि किसी भी चीज को सुधरने में वक्त चाहिए होता है, फिर भी ये सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की अर्थव्यवस्था का विषय है। क्या विपक्षी रातों-रात किसी चमत्कार को देखना चाहते हैं ?
देश में 60 साल में 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन मिलेवहीं हमारी सरकार ने पिछले चार साल में 10 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। सरकार हर मोर्चे पर सफल है, इसके लिए धन्यवाद की पात्र इस देश की सम्मानित जनता है। इस देश की जनता ने जिस तरह हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री जी का साथ दिया है, आज इस मुश्किल वक्त से भी हम उबरेंगे। दरअसल, आज पेट्रोल-डीजल पर जो शोर मच रहा है, वह भी कांग्रेस नेतृत्व की सरकार की ही देन है। उनका किया-धरा देश आज भी भुगत रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने देश को कर्ज में डूबो दिया, जिसकी भरपाई और नियंत्रण में हमारी सरकार दिन-रात प्रयत्न कर रही है। हम जल्द ही इससे निपटेंगे और वह दिन दूर नहीं जब हम ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से सचमुच आगे निकल जाएंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

प्रियंका गांधी क्या रावर्ट वाड्रा के लिये आई हैं ?

जिस दिन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का औपचारिक रूप से महासचिव बनाया गया था , मुझे लगा था कि कांग्रेस में प्राण फूंकने और राहुल गांधी की एकरसता और मूर्खता से निपटने के लिए प्रियंका को लाया गया है । और कि ठीक ही लाया गया है । प्रियंका में संभावना भी बहुत देखी गई । लेकिन आज पता चला कि वह सारी कवायद तो राबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर राजनीतिक पर्दा डालने की थी , रावर्ट वाड्रा को उबारने के लिए थी , कांग्रेस को उबारने की नहीं । दिल्ली में आज सुबह लगे राहुल , प्रियंका और रावर्ट वाड्रा के लगे पोस्टर भी यही चुगली खाते हैं , जो बाद में उतार दिए गए । लेकिन कांग्रेस इस में सफल होती फिलहाल तो नहीं दिख रही । आज शाम ई डी आफिस में राबर्ट वाड्रा को छोड़ कर फटाक से कांग्रेस महासचिव की कुर्सी पर जा कर बैठ जाना , फिर भाग कर ई डी आफिस रावर्ट वाड्रा को लेने आ जाना , बहुत ही बचकाना राजनीतिक कदम था प्रियंका का। अभी रावर्ट वाड्रा को ई डी के कई चक्कर लगाने हैं , तो प्रियंका राजनीति कब करेंगी , रावर्ट वाड्रा को अटेंड कब करेंगी। प्रियंका ने अपनी बाक़ायदा राजनीति का आज का पहला दिन बहुत ख़राब परफार्म किया । भ्रष्ट ही...