Turn off for: Hindi
हाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का महिला सुरक्षा पर दिया गया बयान निंदनीय है। बीजेपी विधायकों का जिक्र कर जिस तरह उन्होंने अपनी संकीर्ण सोच का प्रमाण पेश किया है, अब उसके बाद उन पर कुछ भी कहना बेकार सा लगता है। यह उनकी घृणित सोच का परिचायक है। और यह बताता है कि कांग्रेस का एक जिम्मेदार अध्यक्ष ऐसी बात कह रहा है, मतलब कांग्रेस अपने किस स्तर से गुजर रही है। क्या महात्मा गांधी ने इसी कांग्रेस और ऐसे नेतृत्व की कल्पना की थी ? यह सोचने का विषय है। दूसरा कि राहुल गांधी जिस महिला आरक्षण बिल के लंबित होने की बात कह रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से श्राप से मुक्ति दिलाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई योजनाओं की शुरूआत हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने ही की थी। राहुल गांधी को खुद पर शर्म करना चाहिए कि जिस महिला सम्मेलन में वह बीजेपी पर ये आरोप लगा रहे थे उन्हीं की सरकारों में महिला आरक्षण बिल को पास नहीं किया गया था। आज जब वो सरकार से बाहर हैं और देश में बेटियों के प्रति माननीय प्रधानमंत्री जी की लगातार उपलब्धि हो रही है तो देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बातें कर रहे हैं। राहुल को बीजेपी विधायकों पर दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

Comments
Post a Comment