ख्याति प्राप्त मिथिला पेंटिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने सुंदर पहल की है। दिल्ली जाने वाली ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति नए लुक के साथ आज दरभंगा से प्रस्थान कर गई. ट्रेन की नौ बोगी को मिथिला पेंटिंग कर खूबसूरत ढंग से सजाया और संवारा गया है. बोगी पर मिथिला पेंटिंग पिछले एक महीने में 50 से अधिक महिला कलाकारों ने मिलकर बनाया है. धीरे धीरे ट्रेन की सभी कोचों पर यह पेंटिंग किया जा रहा है। इससे इस प्राचीन कला का प्रचार प्रसार होगा.
विश्व ख्याति प्राप्त मिथिला पेंटिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की एक सुन्दर पहल। बिहार के दरभंगा जिले से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति की बोगियों को मिथिला पेंटिंग से सजाया गया है| इससे इस प्राचीन कला का प्रचार प्रसार होगा| यह ट्रेन अब जिस रेल रूट से गुजरेगी मिथिला पेंटिंग का प्रचार प्रसार होगा. इससे न सिर्फ मिथिला पेंटिंग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ट्रेन की खूबसूरती भी बढ़ गयी है. इसमें सफर करने वाले लोग अपने आप को गौरवान्वित भी महसूस कर सकते हैं.
रेलवे इसे एक प्रयोग के रूप में किया है, इसके परिणाम अच्छे आने पर आने वाले दिनों में और भी ट्रेन पर मिथिला पेंटिंग की जायेगी. इधर उद्घाटन के पहले दिन इस ट्रेन में सफर करनेवाले लोग खुद को न सिर्फ खुशकिस्मत मान रहे है बल्कि रेलवे के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे है. वहीं मिथिला पेंटिंग से सजी ट्रेन के पहली बार पटरी पर आने से मिथिला पेंटिंग करने वाले महिला कलाकार काफी उत्साहित नज़र आए.
मैं मानता हूं कि केंद्र सरकार की ये एक अनोखी पहल है। हृदय से धन्यवाद।

Comments
Post a Comment