Skip to main content

केरल में हालात में सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थना


केरल में बाढ़ ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूबे के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और मुझे मीडिया में 324 लोगों की जान जाने की खबर ने आहत कर दिया है। काफी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। मा. केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के बाद अब मा. प्रधानमंत्री आ. श्री नरेंद्र मोदी जी खुद हवाई सर्वेक्षण करने के लिए केरल पहुंच चुके हैं। वहां इस बार की बारिश और बाढ़ ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई हिस्से पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। पानी को बाहर निकालने के लिए 80 डैम खोल दिए गए हैं। मा. केंद्रीय गृहमंत्री आ. श्री राजनाथ सिंह जी ने केरल के कुछ जिलों के हवाई सर्वे के बाद राहत-पैकेज का भी ऐलान किया। एनडीआरएफ और भारतीय वायुसेना भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। केरल में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना ऑपरेशन 'करुणा' चला रहा है। 5 Mi-17V5 और तीन अन्य हेलिकॉप्टर के जरिए पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिले में फंसे लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने केरल को राहत और बचाव कार्य के लिए 1300 लाइफ जैकेट्स, 571 लाइफबॉय, एक हजार रेनकोट, 1300 गमबूट, 25 मोटराइज्ड बोट, नौ नॉन मोटराइज्ड बोट, 1500 फूड पैकेट और 1200 रेडी-टू-ईट मील उपलब्ध कराया है। वहीं, देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने बाढ़ की चपेट में आए केरल में सात दिनों तक फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा देने की घोषणा की है। साथ ही बिल भुगतान और अन्य सेवाओं को लेकर भी इतने ही दिनों की राहत दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL और रिलायंस जियो ने केरल के अपने ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की सुविधा दी है। भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को सीमित संख्या में मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी है।
मैं ईश्वर से केरल में जल्द जनजीवन सामान्य होने की प्रार्थना करता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी योग्यता का उपयोग ही नहीं हुआ

हाल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आलोचनात्मक और व्यंग्यात्मक राजनीति भरा है, मुझे पता है। लेकिन मुझे इस पर कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह साहब, आप बहुत प्रतिभावान हैं, अनुभवी भी हैं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री नहीं, बल्कि आप अर्थशास्त्र की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन हकीकत तो ये है कि आपकी प्रतिभा को कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इस्तेमाल ही नहीं होने दिया। आपको मुखौटा बनाकर सारे फैसले किसी और ने लिए... आपको केवल एक साइनिंग अथॉरिटी बनाकर रखा गया। दूसरा विषय कि पूर्व प्रधानमंत्री ये कहते हैं कि वह हर विदेशी यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते थे जबकि मोदी जी ऐसा नहीं करते। इस पर मैं कहूंगा कि आप मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रिकॉर्ड को अच्छे से ज़रा देखिए, वह हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक से रू-ब-रू होते हैं। लाइव बातें करते हैं... उस दौरान मीडिया क्या, सीधे पब्लिक उनसे सवाल-जवाब कर सकते हैं...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...