Skip to main content

देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए फ्री शौचालय की मिल रही सुविधा


भारत सरकार देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काफी प्रयास कर रही है। केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे देश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए फ्री शौचालय उपलब्ध करवा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत फ्री शौचालय देश के गरीब परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। और वह शौचालय निर्माण करवाने में असमर्थ हैं। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे वह शौचालय का निर्माण करा सकें और देश को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सके।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करना है। देश के ऐसे गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। और वह अपना शौचालय का निर्माण कराने में असमर्थ हैं,  जिसके कारण उन्हें मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। भारत सरकार ऐसे गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए अनुदान प्रदान करती है। जिसके माध्यम से गरीब परिवार भी अपना शौचालय का निर्माण करवा सकते हैं। और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र आवेदन कर्ता को सरकार द्वारा 12000 की धनराशि प्रदान करने का प्रावधान है। इस धनराशि को सरकार द्वारा दो किस्तों में उपलब्ध कराया जाता है। जिसे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट भेजा जाता है।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2 अक्टूबर 2014 तक 48,99,975 घरों में शौचालय थे, लेकिन उसके बाद से माननीय प्रधानमंत्री की लगातार पहल से दो अक्टूबर के बाद अब तक 7,16,06,548 शौचालय बन चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे के बढ़ते कदम का स्वागत

बीते दिनों भारत रेलवे की दो खबरों का सबको बेसब्री से इंतजार रहा। सबसे पहले   श्री रामायण एक्सप्रेस और दूसरा नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18। सबसे पहले आपको श्री रामायण एक्सप्रेस के बारे में बताते हैं। दिल्ली से अयोध्या और फिर श्रीलंका तक के दर्शन की सुविधा प्रदान कर रहे इस ऐतिहासिक कदम का मैं दिल से स्वागत करता हूं। यह पैकेज 16 दिन का होगा और इस दौरान भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी स्थलों के लोगों को दर्शन कराए जाएंगे। भारतीय परंपरा और देश की एकता और अखण्डता से रू-ब-रू कराने के लिए इस पहल की मैं जितनी प्रशंसा करूं, कम है। आपको बताते चलें कि ये ट्रेन दिल्ली से रवाना होने के बाद अयोध्या में पहला पड़ाव होगा। इसके बाद ये हनुमान गढ़ी ,   रामकोट और कनक भवन मंदिर जाएगी। ट्रेन रामायण सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे नंदीग्राम ,   सीतामढ़ी ,   जनकपुर ,   वाराणसी ,   प्रयाग ,   श्रृंगपुर ,   चित्रकूट ,   नासिक ,   हम्पी और रामेश्वरम को कवर करेगी। ट्रेन अपनी यात्रा तमिलनाडु के रामेश्वरम में 16 दिनों में पूरी करेगी। श्री रामायण एक्सप्रेस में सफर करने वाल...

मिसाइल हेलीना के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्रालय को बधाई

मुझे जानकर बहुत हर्ष हुआ कि रक्षा मंत्रालय ने देश में विकसित गाइडेड बम (निर्देशित बम) स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन्ज (एसएएडब्ल्यू) और टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल हेलीना का राजस्थान में अलग-अलग फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण पोखरण में किया। चांदन रेंज में वायु सेना के विमान से एसएएडब्ल्यू का सफल परीक्षण होना, पूरे देश के लिए गर्व की बात है।   एसएएडब्ल्यू युद्धक सामग्री से लैस था और पूरी सटीकता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में यह सफल रहा। एसएएडब्ल्यू उम्दा दिशासूचक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न जमीनी लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम है। यह दुनिया में अत्याधुनिक टैंक रोधी हथियारों में से एक है। इन दोनों हथियारों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। निस्संदेह, इन सफल परीक्षणों से देश की रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी। एसएएडब्ल्यू को वायुसेना के लिए विकसित किया गया है। वहीं ,   हेलीना भारतीय सेना के अस्त्रागार की शोभा बढ़ाएगा। देश की सुरक्षा के लिए हम ऐसे प्रयोग करते रहें, यह देश की रक्षा-क्षमता को मजबूत बनाता है। मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र ...

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत

                                                                                                                                    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ. नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया था, सबका साथ, सबका विकास... देशवासियों को इसका पर्याय एक के बाद समझ में आ गया होगा। 07 जनवरी 2019 को हिन्दुस्तान के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया, जब आरक्षण के चल रहे मापदंडों को बिना छेड़े, सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा मा. प्रधानमंत्री ने कर दी। मेरा मानना है कि इससे ज्यादा ‘अच्छे दिन’ का उदाहरण देने की आवश्यकता नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक के बाद एक सकारात्मक कदम इस बात का सुबूत है कि हम विकास की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहे...