Skip to main content

कौशल विकास योजना का लाभ उठाएं देश के युवा

विदेशी हो या स्वदेसीआज भारत के हर घर में पाएंगे आप ढेरों इलेक्ट्रिक उपकरण। वो चाहें टीवी हो या टैबलेटमोबाइल हो या अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण या ढेरों ऐसी वस्तुएंजिनकी सर्विसेस की हमें ज़रूरत पड़ती है। जिसके लिए हमें आवश्यकता होती हैलेटेस्ट टेक्नोलॉजिज के साथ ट्रेंड टेक्निशियंस की। इसीलिए भारत में इस बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने का जिम्मा उठाया है भारत सरकार ने, उन्हें देकर कौशल विकास योजना की सौगात।
स्किल डिवेलपमेंट के मामले में हमारा देश दूसरे देशों के मुकाबले काफ़ी पीछे रहा था। नेशनल सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्किल डेवलपमेंट 3.थी और 2019 तक भारत को 12 करोड़ स्किल युवाओं की जरूरत होगी, इसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को युवाओं के लिए कौशल विकास योजना की शुरूआत की… इस योजना का मुख्य उदेश्य देश में गरीबी को खत्म कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना हैइसके अलावा विकास करने के नये क्षेत्रों को खोज युवाओं को उस अनुरूप दक्ष बनाने की हर संभव कोशिश करना है…
केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही कोर्सेस को कई सरकारी संस्थाओं से मान्यताबद्ध किया गया है… साथ ही अभ्यर्थियों को बाज़ार की मांग के हिसाब से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आप उनकी ऊर्जा और दक्षता का सही दिशा में प्रयोग कर सकें और आप स्वरोजगार को अपने दम पर हासिल कर सकें… और यह संभव भी हुआ है क्योंकि उद्योगों को भी बनाया गया है, इस कार्यक्रम का साझीदार… और प्राइवेट संस्थानों के द्वारा भी उन्हें दी जा रही है ट्रेनिंग… यह समय है हमारे प्रधानमंत्री का सपना जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट को साकार करने का…

Comments

Popular posts from this blog

किसानों पर कांग्रेस का छलावा अब उजागर

आज सुबह सुबह मध्य प्रदेश की एक ऐसी खबर पर नजर गई जो कांग्रेस एवं तमाम विपक्षी दलों के झूठ और किसानों को दिए झाँसे की पोल खोल कर रख देती है... झूठ के बल पर जहां कांग्रेस ने हाल में कुछ राज्यों में सरकारें बना ली, वहीं जब सच में किसानों का कर्ज माफी की बात सामने आ रही है तो नतीजा गोलमाल और हेराफेरी सा प्रतीत हो रहा है... मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसान ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू होते ही 76 कृषि साख सहकारी समितियों में हुए घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। समितियों की ओर से पंचायत पर ऋणदाताओं की सूची चस्पा की तो ऐसे किसान सामने आए, जिन्होंने ऋण लिया ही नहीं, लेकिन वह कर्जदार हैं। किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा व समितियों पर पहुंच कर आपित्त दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि जब बैंक से कर्ज लिया ही नहीं तो माफी कैसी? जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से किसानों को फसल के लिए ऋण साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। पिछले दस साल में बिना कागजी कार्रवाई किए 120 करोड़ का फर्जी ऋण वितरण किया गया। वर्ष 2010 में ऋण वितरण घोटाला सामने आया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा...

डॉ. मनमोहन सिंह जी, आपकी योग्यता का उपयोग ही नहीं हुआ

हाल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ भारत के एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, थे, बल्कि देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आलोचनात्मक और व्यंग्यात्मक राजनीति भरा है, मुझे पता है। लेकिन मुझे इस पर कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह साहब, आप बहुत प्रतिभावान हैं, अनुभवी भी हैं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री नहीं, बल्कि आप अर्थशास्त्र की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन हकीकत तो ये है कि आपकी प्रतिभा को कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इस्तेमाल ही नहीं होने दिया। आपको मुखौटा बनाकर सारे फैसले किसी और ने लिए... आपको केवल एक साइनिंग अथॉरिटी बनाकर रखा गया। दूसरा विषय कि पूर्व प्रधानमंत्री ये कहते हैं कि वह हर विदेशी यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते थे जबकि मोदी जी ऐसा नहीं करते। इस पर मैं कहूंगा कि आप मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रिकॉर्ड को अच्छे से ज़रा देखिए, वह हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक से रू-ब-रू होते हैं। लाइव बातें करते हैं... उस दौरान मीडिया क्या, सीधे पब्लिक उनसे सवाल-जवाब कर सकते हैं...

राहुल जी, अब आपको देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए

आज CAG की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट संसद में पेश कर दी गयी जिसमें कीमत का खुलासा किये बिना कहा गया है कि यह सौदा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे से कुल मिलाकर 2.86 फीसदी सस्ता है। तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गांधी जी का गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने राजनीतिक फायदे और वोट-बैंक के लिए देश को एक ऐसे भ्रम में रखा, जिसने देश की साख को धूमिल करने का कार्य किया है। लेकिन मैं राहुल जी को यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको सीएजी की रिपोर्ट को भी अब झूठा समझना है तो समझिए, लेकिन अब आपको अपनी हरकतों के एवज में देश के सामने सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए। मैं मानता हूं कि शब्द ब्रह्म है। वो तीर है जो निकलने के बाद कभी वापस नहीं आते। यहां तो राहुल जी के कृत्य से पूरे हिन्दुस्तानवासियों को फ्रांस ही नहीं बल्कि विश्वभर में रह रहे हिन्दुस्तानियों को वहां की सरज़मीं पर सिर को शर्म से झुकाना पड़ा होगा। राहुल जी, अब तो आपके माफी मांगने से वो पल भी नहीं लौटेगा।  राहुल जी, लेकिन इसमें गलती आपकी नहीं है, आपके सिपहसालारों की है, जो समय-समय पर अपने क...